इस एनकाउंटर पर ताली पीटना अपनी आजादी कुर्बान करना है

बीते दिनों पूंजीवादी मीडिया में माफिया अतीक अहमद छाया रहा। एक मायने में अतीक अहमद ने फिल्मी हीरो-हीरोईन से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक को मात दे दी। अतीक अहमद को गुजरात से उ.प्र. लाने की दो दो बार कवरेज टीवी चैनलों ने की। इस निरंतर कवरेज से ही यह आशंका पनपने लगी थी कि योगी सरकार कुछ बड़ा कर अपनी वाहवाही करवाना चाहती है। यह आशंका अतीक अहमद को भी हुई जिसने खुलेआम अपने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जाहिर कर दी। पर जब अतीक के बेटे असद अहमद व उसके सहयोगी की एनकाउंटर में हत्या की खबर आयी तो समझ में आया कि योगी सरकार किस चीज की तैयारी कर रही थी। हालांकि 2 दिन बाद 15 अप्रैल को अतीक व अशरफ की पुलिस कस्टडी में हमला कर की गयी हत्या ने अतीक की आशंका को भी सच साबित कर दिया।

असद के एनकाउंटर के बाद टीवी चैनल व भाजपा नेता पुलिस की वाहवाही में जुट गये। अभी उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर जो चैनल सवाल उठा रहे थे वे सभी सवाल गायब हो गये। चारों ओर योगी राज में एनकाउंटर के जरिये त्वरित न्याय की तारीफ होने लगी।

अभी यह तारीफ शांत भी नहीं हुई थी कि इस एनकाउंटर पर प्रश्न उठने शुरू हो गये। विपक्षी दलों सपा-बसपा के नेताओं ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए इसकी जांच की मांग करनी शुरू कर दी। वैसे यह बात किसी को गले नहीं उतर रही थी कि आधुनिक हथियारों से लैस असद से एनकाउंटर में किसी पुलिस वाले को एक भी गोली नहीं लगी।

योगी सरकार में अपराधियों को ‘ठोक देने’ की प्रक्रिया में एनकाउंटर लगातार बढ़ते गये हैं। ज्यादातर अपराधी जिन्हें ठोका जाता है वे मुस्लिम समुदाय से सम्बद्ध रहे हैं। इस तरह योगी सरकार दिखाना चाहती रही है कि अपराध मुस्लिम समुदाय के लोगों की वजह से बढ़ रहे हैं। संघ-भाजपा से जुड़े अपराधी योगी राज में न केवल खुलेआम पनप रहे हैं बल्कि थानों-दफ्तरों में वे ही पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं।

ऐसे में त्वरित न्याय के नाम पर एनकाउंटर और फर्जी एनकाउंटर तक को संघी लॉबी जायज ठहराने में जुटी है। 2017 में सत्तासीन होने के बाद योगी सरकार में 183 एनकाउंटर हो चुके हैं। न्याय के नाम पर कोई कार्यवाही देखकर उ.प्र. की मध्यम वर्ग की एक आबादी भी इस त्वरित न्याय पर ताली पीट रही है।

क्या समाज में बढ़ते एनकाउंटरों पर खुशी मनाना ठीक है? जाहिर है कि इन एनकाउंटरों में अपराधी अपराध साबित होने से पहले ही ठोक दिया जाता है। उसे न्यायालय से अपराधी घोषित होने से पूर्व ही पुलिस निपटा देती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मारे जाने वाले लोगों के बेगुनाह होने की भी संभावना होती है।

इसीलिए इन एनकाउंटरों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि एनकाउंटर बेगुनाहों को भी बगैर मुकदमा चलाये मार डालने की छूट पुलिस को दे देते हैं। जो कोई भी एनकाउंटर की वकालत करता है वह पुलिस को इस बात का अधिकार दे रहा होता है कि उसे या उसके बेगुनाह परिजनों को किसी भी मामले में पुलिस ठोक दे।

अतः एनकाउंटर पर ताली पीट अपनी आजादी, कानूनी हक कुर्बान करने के बजाय जरूरी है कि हर फर्जी एनकाउंटर पर प्रश्न खड़े किये जाये, उनकी जांच की मांग की जाय, दोषी पुलिस वालों को सजा में मांग की जाए। ऐसा करते हुए ही हम अदालत की भूमिका पुलिस के हाथों में जाने से रोक सकते हैं और अपने जनवादी हकों की रक्षा भी कर सकते हैं।

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है