इतिहास का एक रोचक तथ्य

भारतीय इतिहास का एक बहुत रोचक तथ्य है। 1857 में जब मेरठ में अंग्रेजी सेना के भारतीय सिपाहियों ने विद्रोह किया तो अंग्रेज अफसरों को मारने के बाद वे सीधे दिल्ली कूच कर गये। रात भर चलकर वे दिल्ली पहुंचे और उनके प्रभाव में दिल्ली के सिपाहियों ने भी विद्रोह कर दिया। फिर सबने मिलकर मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को अपने विद्रोह का नेता घोषित कर दिया और कहा कि वे उन्हें ही सारे हिन्दुस्तान का बादशाह मानते हैं। लगभग अस्सी साल के बूढ़े और अशक्त बहादुर 
शाह जफर ने, जिनका अंतिम समय लाल किले के अपने महल में शेरो-शायरी में गुजर रहा था, इस अनपेक्षित और अनचाहे नेता पद को स्वीकार कर लिया जिसकी कीमत उन्हें विद्रोह की असफलता के बाद रंगून निर्वासन से चुकानी पड़ी। मुगल वंश के इस आखिरी चिराग को अपने पुरुखों के पास कब्र भी नसीब नहीं हुई। 
    
आखिर विद्रोही सिपाहियों ने, जिनमें ज्यादातर हिन्दू थे, उस बूढ़े जफर को अपना नेता और सारे हिन्दुस्तान का बादशाह क्यों घोषित किया जिसकी सल्तनत महज दिल्ली के लाल किले तक सीमित रह गई थी और वह भी अंग्रेजी शासन की कृपा से। क्यों विद्रोह के वास्तविक नेताओं ने भी, हिन्दू और मुसलमान राजे-रजवाड़े और उनके सिपहसालारों सभी ने, बहादुर शाह जफर को एकमत से अपना नेता मान लिया जबकि यह नेतृत्व बस प्रतीकात्मक ही रहना था? 
    
इसकी वजह बहुत सीधी सी है और तब सारे विद्रोहियों के लिए वह हवा-पानी की तरह सहज बात थी, लेकिन जो आज हिन्दू फासीवादियों के भयंकर कुप्रचार से अचंभे वाली चीज हो गई है। 
    
अकबर के समय से शुरू कर मुगल शासन ने करीब डेढ़ सौ साल तक हिन्दुस्तान को एक सूत्र में बांधा था और स्थाई तथा अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण शासन प्रदान किया था। इतने लम्बे समय में हिन्दू-मुसलमान सारे लोग इस शासन के आदी हो गये थे। मुगल बादशाह सारे हिन्दुस्तान का बादशाह माना जाता था। औरंगजेब के बाद जब मुगल शासन बिखरना भी शुरू हुआ तब भी उसका मान-सम्मान बना रहा। यह किस हद तक था उसे इस बात से समझा जा सकता है कि जब पेशवा नेतृत्व में मराठों ने उत्तर भारत पर कब्जा किया तब भी उन्होंने मुगल शासन का औपचारिक खात्मा नहीं किया। वे मुगल बादशाह को औपचारिक मान्यता देते रहे। यही काम अंग्रेजों ने भी किया। वे जब किसी इलाके पर कब्जा करते थे तो उसकी औपचारिक स्वीकृति मुगल बादशाह से ही लेते थे। मुगल बादशाह का वास्तविक शासन दिल्ली तथा अंत में बस लाल किले तक सिमट गया था पर औपचारिक तौर पर वह सारे हिन्दुस्तान का बादशाह बना रहा। कोई कारण नहीं कि 1857 के विद्रोहियों ने बहादुर शाह जफर को ही अपने विद्रोह का नेता घोषित किया। यह भी अचरज की बात नहीं कि आज भी आजादी के दिन का झंडा लाल किले पर ही फहराया जाता है और संघी प्रधानमंत्री भी वहीं से सारे देश को संबोधित करता है। 
    
इतिहास के ये सामान्य से तथ्य हिन्दू फासीवादियों की भारतीय इतिहास की उस धारणा का खंडन करते हैं जो भारत की या हिन्दुओं की आठ सौ या बारह सौ साल की गुलामी की बात करती है। ये जाहिल लोग सारे मुसलमानी काल को मुगल काल घोषित कर देते हैं और उन्हें जरा भी इल्म नहीं होता कि मुगल वंश भारत में बाबर से शुरू होता है जो फरगाना घाटी से आया था तथा जिसके पूर्वज तुर्क-मंगोल थे (पिता की ओर से तैमूर लंग के तथा मां की ओर से चंगेज खान के वंशज और चंगेज खान मुसलमान नहीं था)। 
    
भारत आने वाले ज्यादातर मुसलमान शासक तुर्क या अफगान थे। हां, अमीर-उमरा में इरानी और अरबी भी थे। इनका भारत जाकर शासन करना उतना ही तब सामान्य था जितना यूरोप में तथा जितना जर्मन कबीलाई सरकारों का रोमन साम्राज्य के इलाकों पर (476 ई. में पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के बाद)। इन कूढ़मग्जों को यह पता नहीं कि आज का तुर्की वह अंतिम क्षेत्र था जिस पर तुर्कों ने कब्जा किया और जिसमें जाकर बसे। 
    
समूचे मध्य काल में राजनीति में धर्म की एक भूमिका रही थी पर वह बिल्कुल वैसी नहीं थी जैसा हिन्दू फासीवादी स्थापित करना चाहते हैं। धर्म के आधार पर आजादी-गुलामी की बात करना इतिहास का मजाक बनाना है, और कुछ नहीं तो बस इस साधारण से तथ्य के कारण कि दुनिया के सारे शासक अपने ही धर्म वालों से ज्यादा लड़े तथा धार्मिक उत्पीड़न भी अपने ही धर्म के भीतर के विधर्मियों का ज्यादा हुआ।  

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।