‘जय फिलिस्तीन’ से इतनी बेचैनी क्यों?

बीते दिनों संसद में जब सांसदों का शपथ ग्रहण चल रहा था तब सभी नेता शपथ के बाद तरह-तरह के नारे लगा रहे थे। भाजपा सांसद जहां ‘जय श्री राम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे वहीं विपक्षी सांसद ‘जय संविधान’ ‘जय भीम’ आदि नारे लगा रहे थे। इन्हीं नारों के बीच ओवैसी के शपथ के बाद ‘जय फिलिस्तीन’ के नारे ने अचानक काफी सुर्खियां बटोर लीं। 
    
भाजपा के सांसदों ने इस नारे पर जब हंगामा शुरू किया तो प्रोटेम स्पीकर ने इस नारे को कार्यवाही से बाहर कर दिया। मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ। भाजपा सांसद संविधान का हवाला देकर इस नारे के लिए ओवैसी की सांसदी छीनने की मांग तक करने लगे। इस मामले में वे इस नियम का हवाला देने लगे कि कोई सांसद अगर शपथ ग्रहण के वक्त विदेशी सत्ता के प्रति निष्ठा व्यक्त करता है तो उसकी संसद सदस्यता छीनी जा सकती है। वे साबित करने में जुट गये कि ‘जय फिलिस्तीन’ नारे का मतलब भारत की जगह फिलिस्तीनी राज्य के प्रति निष्ठा दिखाना है। खैर सरकार इस मामले पर आगे नहीं बढ़ी अन्यथा वह अपनी और जग हंसाई कराती। 
    
कोई सामान्य समझदारी वाला व्यक्ति भी जानता है कि आज जब फिलिस्तीन में इजरायली शासक क्रूर नरसंहार रच रहे हैं तब दुनिया के हर कोने में ‘फिलिस्तीन जिन्दाबाद’ के नारे लगाये जा रहे हैं। इन नारों का कहीं से भी यह तात्पर्य नहीं है कि नारे लगाने वाला अपने देश के बजाय फिलिस्तीन के प्रति आस्था व्यक्त कर रहा है। बल्कि इनका तात्पर्य यह है कि वह इजरायल के द्वारा फिलिस्तीन में किये जा रहे नरसंहार के विरोध में खड़ा है। वह अन्यायी हुकूमत के खिलाफ व न्याय के पक्ष में खड़ा है।
    
पर मुस्लिमों से नफरत की संघी पाठशाला में पले-बढ़े भाजपाई नेताओं को इस सब से कोई सरोकार नहीं है। उनके लिए तो यही गुनाह है कि एक मुस्लिम व्यक्ति पीड़ित मुस्लिम देश का समर्थन करे। और वे इस गुनाह की सजा देने पर उतारू हो गये। इस प्रक्रिया में वे यह भी भूल गये कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र फिलिस्तीन के समर्थन में रही है। कि भारत द्विराष्ट्र समाधान का पक्षधर रहा है। 
    
दरअसल मोदी सरकार ने फिलिस्तीन समर्थन की नीति को महज कागजों में बदलना छोड़ अन्यथा पूरी तरह बदल दिया है। अब वह खुलकर इजरायल के साथ खड़ी हो चुकी है। बीते दिनों भारत का इजरायल को हथियार भेजना इसी बात की पुष्टि करता है कि फिलिस्तीनी महिलाओं-बच्चों के कत्लेआम में भारतीय शासक भी भागीदार बन रहे हैं। ऐसे में संसद में ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा ऐसी हुकूमत कैसे बर्दाश्त कर सकती थी। 
    
यहां अन्य विपक्षी सांसदों खासकर वामपंथी सांसदों का व्यवहार भी गौरतलब है। संसदीय वामपंथी यद्यपि सड़कों पर फिलिस्तीन का समर्थन करते हैं पर संसद में ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाने से उन्होंने भी परहेज किया। अगर वे यह हिम्मत करते तो संघ-भाजपा के नेताओं को करारा जवाब होता। उन्होंने इस नारे को कार्यवाही से बाहर करने का भी विरोध तक नहीं किया। स्पष्ट है कि संसद का सुख उन्हें फिलिस्तीन से अधिक प्यारा हो गया है। 
    
संसद भले ही ‘जय फिलिस्तीन’ नारे से कितना ही परहेज करे दुनिया भर की मेहनतकश जनता फिलिस्तीन के साथ खड़़ी है। वह बार-बार फिलिस्तीन जिन्दाबाद के नारे लगाती रहेगी। वह यह तब तक करेगी जब तक फिलिस्तीन को उसका हक मिल नहीं जाता। जरूरत पड़ेगी तो वह संसद के भीतर घुस कर भी यह नारा लगायेगी।  

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।