‘‘लोकतंत्र के रक्षक’’ हिंदू फासीवादी

/loktantra-ke-rakshak-hindu-fascist

26 जून आते ही संघी सरकार और मोदी-शाह की जोड़ी को इन्दिरा गांधी की बार-बार याद आ जाती है। हर जोड़-तोड़ और लफ्फाजी में माहिर संघी अपने विरोध को अपने पक्ष में मोड़ लेने की कलाबाजी करते नजर आते हैं। हिंदुस्तान की आजादी के वक्त इस आजादी को स्वीकार करने को ये तैयार नहीं थे। इस संविधान को तो उन्होंने माना तक नहीं। उनके लिए हिंदू राष्ट्र का लक्ष्य था इसलिए इनके हिसाब से मनु स्मृति से ही देश का शासन चलना था। वक्त बदला, संघ बदला और संघियों की ड्रेस तो बदली ही रणनीति भी काफी बदल गई। 
    
इस संविधान, जो कि पूंजीवादी जनवादी संविधान था, इसे इन्होंने औपचारिक तौर पर स्वीकार लिया (वास्तव में तो आज भी नहीं स्वीकारा है)। इसे स्वीकार कर और फिर सत्ता में पहुंचकर ये इसके जनवादी स्वरूप को खत्म करने में जुट गये। यही इनका लक्ष्य था कि संविधान को तोड़ मरोड़ कर अपना हिंदू राष्ट्र कायम कर लें। मगर बेचारे उसका क्या करते, जिसके लिए यह संविधान है; जिसकी मुट्ठी में यह लोकतंत्र है, यानी एकाधिकारी पूंजी के मालिक। आखिर संघ तो शुरूवात से ही पूंजी की नग्न लूट-खसोट का पक्षधर हुआ। जब भी मौका मिला इस पूंजी की इसने खूब सेवा की और मेवा का इंतजार करते रहे। आखिरकार भाग्य खुल ही गया। 2014 में मौका मिल ही गया।
    
महान हिंदू हृदय सम्राट मोदी के सत्ता में आने के बाद तो हिंदू फासीवादियों ने तमाम पैंतरे बदले हैं। संविधान के जनवादी हिस्से पर हमला निरंतर जारी है। यह सीधे तो हो नहीं सकता। उस तरह, जिस तरह गहन संकट की घड़ी में इंदिरा गांधी की सरकार ने किया था। कांग्रेस ने तब पूंजीपतियों को संकट से उबार लिया था। मगर संघी तो दूसरे ढंग के लोग हैं। ये सीधे नहीं घुमा फिराकर जनता के एक हिस्से को अपने साथ खड़ा करके इसके जनवादी स्वरूप को खत्म करना चाहते हैं। 
    
इसके लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है कि खुद को ही संविधान का रक्षक साबित करो। ऐसा साबित करने के लिए जरूरी है इंदिरा गांधी के संवैधानिक आपात काल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएं, लोकतंत्र की हत्या के रूप में मनाएं। ऐसा करते हुए संविधान के जनवादी संवैधानिक अधिकारों वाले हिस्से को खोखला करते जाएं। लोकतंत्र के भक्षक, खुद को लोकतंत्र के रक्षक के रूप में पेश करें। यह रणनीति कारगर है। 
    
इसलिए साथ-साथ ही उस दौर के संविधान संशोधन से लाए गए शब्द धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी भी इनके निशाने पर हैं। कभी संसद में  निजी बिल लाकर तो कभी न्यायालय के जरिए इसे हटाने की कोशिश बदस्तूर जारी है। अब फिर से संघी दत्तात्रेय हसबोले ने यही राग अलापा है। 
    
सवाल यह है कि जब धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी शब्द के इस्तेमाल के बावजूद एकाधिकारी पूंजी खूब लूट-खसोट कर रही हो, फल-फूल रही हो और तो और उसका काम खूब मजे से चल रहा हो तो फिर इन शब्दों को हटाने की जरूरत ही क्या है? और तो और इन शब्दों के आवरण से इस लूट-खसोट पर पर्दा रहता हो तो इसमें बुरा क्या है? फिर इनके रहने में ही फायदा है।
    
आखिर इस धर्मनिरपेक्ष शब्द ने हिंदू फासीवादियों का क्या बिगाड़ लिया। इस शब्द के बावजूद देश में दंगे होते रहे। महान मोदी गुजरात माडल खड़ा करते गए। 2002 के नरसंहार तो इसी के नीचे किए गए। देश में बाहर से धर्मनिरपेक्षता अंदर से दंगे। धर्मनिरपेक्षता ने दंगों पर पर्दा डाल दिया। जैसे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत वैसे ही सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्षता का पालन करने वाला देश भारत उसमें भी गुजरात में मोदी और हिंदू फासीवादी।
    
इस रहस्य को सुप्रीम कोर्ट ने भी समझ लिया इसीलिए उसने इन शब्दों के खिलाफ याचिका पड़ने पर खासकर समाजवाद की अपने मुताबिक परिभाषा गढ़ करके बता डाली। 
    
संविधान बनते वक्त ऐसा मुश्किल था। समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द का इस्तेमाल करते ही कांग्रेसी अंदर-बाहर घिर जाते। तब जमाना ही इनका था। मतलब साफ था। इसलिए गोलमाल बात करके शब्द डालने से परहेज किया। जब जमाना बदल गया और इससे ज्यादा बेहतर शब्द आपातकाल के दौर में बचाव में कांग्रेसियों को कोई नहीं लगा, तब इसे संविधान में डाल दिया। आखिर सोवियत साम्राज्यवादियों से तब निकटता भी थी। 
    
खैर अब हिंदू फासीवादी क्या करें! चाहकर भी इन शब्दों का कुछ बिगाड़ नहीं पा रहे हैं। वैसे तो हिंदू फासीवादियों के लिए भी ये बेहतर आवरण है। जैसे अब तक लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर लोकतंत्र के भीतर मोदी सरकार ने हिटलर की आत्मा को प्रवेश करवाया है वैसे ही धर्मनिरपेक्षता के साथ भी किया है। धर्म के नाम पर नफरत, हिंसा, उन्माद संघियों की भारतीय जनता को अद्भुत देन है। हिंदू राष्ट्र का ध्वज इस धर्मनिरपेक्षता के बावजूद लहरा रहा है। फिर तो हिंदू फासीवादियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 
    
हो सकता है एक दिन हिंदू फासीवादी फिर पलट कर कहें हम लोकतंत्र ही नहीं धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी शब्द के सबसे बड़े रक्षक हैं।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।