संघ प्रमुख का मोदी को संदेश

भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में बहुमत से नीचे क्या आयी, संघ की मानो जान में जान आ गयी। मोदी-शाह के आगे मातृ संगठन की दोयम होती जा रही स्थिति से मानो संघ को उबरने का मौका मिल गया। संघ प्रमुख जो भाजपा की हां में हां मिलाते-मिलाते थक चुके थे, उन्हें कुछ अलग बोलने का मौका मिल गया। 
    
संघ प्रमुख ने चुनाव पर बातें करते हुए मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि सच्चे सेवक में अहंकार नहीं होना चाहिए। वह मर्यादा का पालन करते हुए दूसरों को नुकसान पहुंचाये बिना काम करता है। चुनावी मुकाबला झूठ पर आधरित नहीं होना चाहिए। चुनाव युद्ध की तरह लड़ा गया जो गलत था। आगे भागवत ने कहा कि विरोधी को विरोधी नहीं प्रतिपक्ष कहा जाना चाहिए। 
    
इसके अलावा भागवत ने लगातार सुलगते मणिपर की चर्चा कर कहा कि बीते एक वर्ष में मणिपुर शांति की राह देख रहा है। इस तरह मणिपुर पर उन्होंने सरकार की नाकामी को बगैर नाम लिए चिन्हित किया।     
    
भागवत मोदी को पटरी पर लाना चाहते हैं। वे खुद को व संघ को पाक साफ साबित करना चाहते हैं। पर वे यह भूल जाते हैं कि चाहे चुनाव का मामला हो या फिर मणिपुर का खुद संघ मौजूदा दुर्गति का कम भागीदार नहीं है। मणिपुर में कुकी-मैतेई झगड़े को साम्प्रदायिक रंग चढ़ाने में संघ की ही सर्वप्रमुख भूमिका रही है। 
    
देखने की बात है कि मोदी के घटते कद के वक्त क्या संघ अपना वर्चस्व फिर कायम कर पायेगा या फिर बड़ी पूंजी के सहयोग से मोदी फिर संघ को अपने अधीन लाने में सफल होंगे। दो शातिर लोगों में वर्चस्व की इस लड़ाई में कोई भी जीते, जनता को तो इनकी दुष्टता ही झेलनी पड़ेगी। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि