टाटा का खूनी बही खाता

/tata-ka-khooni-bahi-khaata

1. आखिरकार टाटा का निधन हो गया। वही टाटा जिन्होंने मोदी और भाजपा को सत्ता में लाने के लिए भूमिका निभाई थी। 2012 में टाटा ने अपने पुराने सेवक कांग्रेस से तंग आकर कांग्रेस को नीतिगत लकवा (Policy Paralysis)मारे जाने का आरोप लगाया था। कुख्यात नीरा राडिया प्रकरण इन्हीं टाटा से जुड़ा था।

2. टाटा ने ब्रिटिश जमाने से अब तक सार्वजनिक संपत्ति के एक हिस्से को लूट खसोटकर इसे ट्रस्ट के रूप में निजी संपत्ति के रूप में संचित कर इसका छोटा सा हिस्सा दान कर दिया। 

3. इसी दान के लिए मीडिया, राजनेताओं, बुद्धिजीवियों ने उन्हें संत, महान परोपकारी घोषित करके टाटा के नमक का कर्ज अदा कर दिया। आखिर वे सिर से पैर तक टाटा नमक से सने हुए हैं।

4. टाटा समूह इजरायल के नरसंहारी बुनियादी ढांचे के कई घटकों का उत्पादन करता है। इसमें हथियार, बैंकिंग सेवायें, बख्तरबंद वाहन, क्लाउड कम्प्यूटिंग ढांचा आदि शामिल हैं।

5. टाटा, अडाणी, रिलायंस सरीखे समूह फिलिस्तीन में इजरायली कब्जे वाले इलाके में कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, सैन्य और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश किये हुए हैं। निर्दोष फिलिस्तीनियों के खून में इनके हाथ सने हैं।

6. टाटा ने पं.बंगाल में नैनो कार के कारखाने के लिए सिंगूर में किसानों-आदिवासियों से जबरन जमीनें छीनीं। ढेरों लोगों की जान लेने के बाद अंत में इसने सिंगूर से गुजरात अपना कारखाना स्थानांतरित कर लिया। 

7. टाटा के स्टील, ऑटो मोबाइल, चाय बागानों से कपड़ा उत्पादन तक के कारखानों का इतिहास मजदूरों के निर्मम शोषण से भरा पड़ा है। 

8. टाटा के कारखानों के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य द्वारा कई राज्यों में ढेरों आदिवासियों-किसानों का कत्लेआम किया गया।

9. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रेलवे के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली कम्पनी बतायी जाती है। जिस दिन रतन टाटा की मौत की खबर आयी उसी दिन टीसीएस ने एक महिला को नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने अपने मैनेजर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी। कांचीपुरम श्रम न्यायालय द्वारा यौन उत्पीड़न मामले में महिला के खिलाफ निर्णय सुनाने के बाद टीसीएस ने 11 वर्ष से कार्यरत महिला को काम से निकाल दिया। महिला इसके खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट गयी है जिसने निष्कासन पर अंतरिम रोक लगा दी है।

10. आजादी के बाद से अब तक जो लोग आंदोलनों में मारे गए, कुचले गए, दमन-उत्पीड़न का शिकार हुए उसमें एक बड़ी भूमिका टाटा की भी है। यह आज के लिए भी सच है। वे टाटा के इस घृणित कृत्य को हमेशा याद रखेंगे।

आलेख

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता

/chaavaa-aurangjeb-aur-hindu-fascist

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर उसका इस्तेमाल अपनी साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देने के लिए करना संघी संगठनों के लिए नया नहीं है। एक तरह से अपने जन्म के समय से ही संघ इस काम को करता रहा है। संघ की शाखाओं में अक्सर ही हिन्दू शासकों का गुणगान व मुसलमान शासकों को आततायी बता कर मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जाता रहा है। अपनी पैदाइश से आज तक इतिहास की साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से प्रस्तुति संघी संगठनों के लिए काफी कारगर रही है। 

/bhartiy-share-baajaar-aur-arthvyavastha

1980 के दशक से ही जो यह सिलसिला शुरू हुआ वह वैश्वीकरण-उदारीकरण का सीधा परिणाम था। स्वयं ये नीतियां वैश्विक पैमाने पर पूंजीवाद में ठहराव तथा गिरते मुनाफे के संकट का परिणाम थीं। इनके जरिये पूंजीपति वर्ग मजदूर-मेहनतकश जनता की आय को घटाकर तथा उनकी सम्पत्ति को छीनकर अपने गिरते मुनाफे की भरपाई कर रहा था। पूंजीपति वर्ग द्वारा अपने मुनाफे को बनाये रखने का यह ऐसा समाधान था जो वास्तव में कोई समाधान नहीं था। मुनाफे का गिरना शुरू हुआ था उत्पादन-वितरण के क्षेत्र में नये निवेश की संभावनाओं के क्रमशः कम होते जाने से।