यूरोप में हड़तालों का सिलसिला

एक बार फिर से यूरोप के देशों में हड़तालों का सिलसिला चल पड़ा है। दिसंबर का महीना हड़तालों और प्रदर्शनों का रहा। ब्रिटेन में तो हड़तालों का कैलेंडर नए साल के लिए भी जारी किया जा चुका है। जैसा कि पहले से ही मंदी और आर्थिक संकट की चर्चा आम थी उसी अनुरूप यूरोप और विश्व की अर्थव्यवस्थाएं रुख प्रकट कर रही हैं।

इन प्रदर्शनों के पीछे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि अब पुराने वेतन में घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। खाने की जरूरी चीजों के दाम बेहताशा बढ़ गए हैं। यही कारण है कि यूरोप के मजदूर, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने वेतन को बढ़ाने और कार्य परिस्थितियों में सुधार किए जाने की मांग को लेकर सड़कों का रुख कर रहे हैं।

बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में हजारों प्रदर्शनकारी 16 दिसंबर को सड़कों पर आ उतरे। वे सरकार के रुख के प्रति आक्रोशित थे। मौजूदा महंगाई और बेरोजगारी के लिए वे न सिर्फ अपनी पूंजीपरस्त सरकारों को कोस रहे थे बल्कि इसके लिए विश्व आर्थिक फोरम, यूरोपियन यूनियन और राजनीतिक दलों को भी जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इससे पूर्व नवंबर माह में भी बेल्जियम में प्रदर्शन हुए थे।

ब्रिटेन में हड़तालें ज्यादा व्यापक रूप लेती जा रही हैं। दिसंबर में ब्रिटेन के इतिहास में एक तरफ जहां पिछले 100 वर्षों में नर्सों की सबसे बड़ी हड़ताल हुई वहीं दूसरी तरफ इसी वर्ष जून में पिछले 30 साल की सबसे बड़ी रेल हड़ताल दर्ज हुई।

15 दिसंबर को इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स के मजदूरों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। इससे पूर्व उन्होंने सरकार से 19 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग की थी। लेकिन निष्ठुर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद नर्सें काम बंद कर हड़ताल पर चली गईं। उनके साथ एंबुलेंस चालकों ने भी हड़ताल कर दी। इस हड़ताल में एक लाख नर्सों के शामिल होने की खबरें हैं। मांगें न माने जाने पर नर्सों ने नए साल में भी हड़ताल करने का ऐलान किया है। इसी तरह सरकार ने हड़तालियों की इस वेतन वृद्धि की मांग को मानने से यह कहकर इनकार कर दिया कि इससे और महंगाई बढ़ जाएगी। इसके उलट उसने ब्याज दरों में वृद्धि कर दी।

जैसे कि यह ही काफी नहीं था, ब्रिटिश सरकार ने मजदूरों, कर्मचारियों की मांगों को मानने के बजाय उन पर नया हमला बोला दिया। यह हमला करों की दर में वृद्धि कर किया गया। पतित और परजीवी पूंजीपति वर्ग आज जनता को यही सब दे सकता है। उसके राजनीतिज्ञ अपने आका पूंजीपति वर्ग की ही चिंता में पतले हो रहे हैं। बोरिस जानसन की रुसवा रुखसत के बाद उन्होंने सुनक पर दांव खेला। लेकिन संकटग्रस्त पूंजीवाद के इस दौर में कोई सुनक, कोई जानसन पलक झपकते ही अपना जादू खो जाने को अभिशप्त हैं। कितने ही ढोल बाजे से इनकी ताज पोशी की जाए लेकिन ये जनता को मामूली राहत भी नहीं दे सकते।

अपनी असफलता और पूंजीपरस्ती को ये शासक रूस-यूक्रेन युद्ध के मत्थे मढ़ना चाहते हैं। यही शासक हैं जो अपने देश के पूंजीपति वर्ग और अमेरिका से अपनी दोस्ती निभाने के लिए रूस पर प्रतिबंध थोपते हैं। और जब रूस से आयातित गैस, गेहूं और अन्य जरूरी सामानों की कमी होती है तो इसके लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार ठहराते हैं। यह हड़तालें और प्रदर्शन ब्रिटेन के आर्थिक संकट को और शासकों की काहिली दोनों को एक साथ व्यक्त कर देते हैं।

गरीब और पिछड़े मुल्कों में दरिद्रता और बेरोजगारी को आम बात माना जाता है। लेकिन 2007-08 से जारी आर्थिक संकट से अब विकसित यूरोप के देशों में भी गरीबी और बेरोजगारी आम होती जा रही है। संकटग्रस्त पूंजीवाद में मजदूर मेहनतकशों के दुख और बढ़ जाने हैं। इसके लिए पूंजीवाद के खिलाफ सामाजिक क्रांति की जरूरत और भी शिद्दत से महसूस की जा रही है।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।