अभिनेता और मजदूर

वो अपने जन्म से पहले ही चर्चा में था, जिस वक्त उसके जन्म की घोषणा की चर्चा तमाम मीडिया में सुर्खियां बटोर रही थी, ठीक वही वक्त था जब माटी अपने गर्भ से लोहा उगलने की तैयारी कर रही थी। प्रसव की वेदना के अतिरिक्त कोई अन्य समानता इन दो दुनिया के बीच मौजूद न थी। संपत्तिशाली लोगों द्वारा जनित इस भेदभावपूर्ण दुनिया में एक अमीर का शहजादा राजकुमार, भावी अभिनेता तो दूसरा किसान का बेटा, एक भावी मजदूर था।
    
एक नृत्य की विभिन्न कलाओं में पारंगत हुआ, उसने बहुत सी भाषाएं सीख लीं, कुशल लोगों ने उसके अभिनय को धारदार बना दिया। तो दूसरी तरफ खेतों की मिट्टी ने खुद को लोहे को सौंप दिया, उत्पादन के लोहे के औजार वाद्य यंत्र बन गए। मशीनों की धड़धड़ाहट संगीत बन गई। मजदूर अभिनेता के गीतों पर थिरकता, और मजदूर के बनाए पुर्जे अभिनेता के वाहन को रफ्तार देते। मजदूर अभिनेता की फिल्मों की कमाई की चर्चा करता और अभिनेता फिल्मों में मजदूर का अभिनय करता। एक तरफ अभिनेता की कार की कीमत की चकाचौंध भरी दुनिया तो दूसरी तरफ फैक्टरी के भीतर रात में भी दिन जैसा प्रकाश।
    
अभिनेता और मजदूर के बीच की इस खाई को जन्म देने वाला दोनों में से कोई न था। तपता हुआ लोहा कैसे महलों, कोठियों की रौनक बन गया और कैसे अभिनेता के गीतों ने लोहे के संगीत का कत्ल किया दोनों ही इस भेद से अनजान थे। गीता, कुरान, बाइबिल किसी भी धर्मग्रंथ ने इसका खुलासा नहीं किया।
    
विकृत होते समाज में अभिनेता का समस्त अभिनय, सारी भाषाएं, सारा ज्ञान और वो सब कुछ जो इस तथाकथित दुनिया में नायकत्व लिए हुए है, इस विकृति को और भी ज्यादा सड़ांध से भरने में एक कलपुर्जा बन गया। वह जन्म से पशु नहीं था, परंतु वह पशुता से भरता गया। उसका पेशा पशुता नहीं था परंतु अब उसका पेशा पशुता के नए कीर्तिमान गढ़ रहा था, और भांडों द्वारा महिमामंडित हो रहा था। पशुता की सड़ांध चारों दिशाओं में फैल रही थी। खूनी पंजों ने विज्ञान को जकड़ लिया था, निकृष्ट स्वार्थों के वशीभूत हो एक तरफ सारा विज्ञान इस पशुता को जीवंत रूप में दर्शा रहा था और दूसरी तरफ फैक्टरी में नई कन्वेयर बेल्ट की बढ़ी हुई लाइन स्पीड उत्पादन को दो गुना बढ़ा रही थी, इस कन्वेयर बेल्ट का कल-पुर्जा बन मजदूर इस समाज को गति दे रहा था।
    
मजदूर और अभिनेता दोनों ही इस समाज के कल-पुर्जे बन गए। मजदूर एक मशीन का पुर्जा बन पूरे समाज को जीवन देने की गति का हिस्सा बन गया और अभिनेता बजबजाती सड़ांध को फैलाने  वाला पुर्जा।  
    
धनिया तेरे घर लड़का हुआ है। ठीक उसी वक्त किसी दूसरी जगह अभिनेता ने नई फैक्टरी का फीता काटा, अपनी पहली संतान के नाम का।         
         -धनिया, भारतीय

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।