ब्रिटानिया के ठेका मजदूरों का संघर्ष

रुद्रपुर (उत्तराखंड) स्थित ब्रिटानिया कंपनी में 30 नवंबर 2023 को दोपहर 1ः00 से लगभग 1800-2000 मजदूरों ने काम बंद कर दिया और वेतन बढ़ोतरी और महीने में पूरी ड्यूटी देने समेत कई मांगों को लेकर ठेका मजदूरों (महिला व पुरुष) ने सामूहिक रूप से हड़ताल कर दी। इसमें बड़ी संख्या महिला मजदूरों की रही। 
    
मजदूरों का आरोप है कि पिछले लम्बे समय से कम्पनी द्वारा उनके वेतन में किसी भी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जो भी पैसा बढ़ा है वह केवल समय-समय पर बढ़ने वाले महंगाई भत्ते के रूप में बढ़ा है। 2012 में 3900 रु. हाथ में मिलता था। अब 2023 में 8 हजार रुपए हैं। परंतु वह भी ड्यूटी पूरी नहीं मिलने के कारण पूरा नहीं मिलता है। इससे मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जबकि सरकार द्वारा अकुशल मजदूर का न्यूनतम वेतन 9911 रु. घोषित है।
    
मजदूरों ने कंपनी से बाहर निकल कर अपनी वेतन बढोत्तरी की मांग को लेकर हड़ताल करनी शुरू कर दी और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी के साथ ही कंपनी मैनेजमेंट ने पुलिस बुला ली। पुलिस द्वारा प्रबंधन को समझाने के बजाय उल्टा मजदूरों को समझाया गया कि तुम्हारी हड़ताल अनुचित है। ठेकेदार के सुपरवाइजरों और कंपनी के अधिकारी भी मजदूरों को काम पर जाने को कहते रहे परंतु मजदूरों ने किसी की ना सुनी और एक स्वर से तनख्वाह बढ़ाने की बात की। साथ ही महीने में 26 ड्यूटी पूरी देने की भी मांग की।
    
मजदूर वेतन बढ़ोत्तरी के लिए पूर्व में भी कई बार मांग पत्र दे चुके हैं। प्रबंधन व ठेकेदार द्वारा मजदूरों को धमकाया जाता है कि जिसको काम करना है काम करो वरना काम पर मत आओ। कंपनी में काम करने के दौरान किसी प्रकार की कोई ड्रेस मजदूरों को नहीं मिलती है। मजदूर जो भी ड्रेस बनाते हैं वह खुद ही अपने पैसे से बनाते हैं। सेफ्टी शूज भी कंपनी से नहीं मिलता है। 
    
इसी प्रकार मजदूरों की मांग है कि उन्हें लगातार ड्यूटी दी जाए। उनकी तनख्वाह कम से कम 15,000 रु. की जाए। बसों में जो पैसा कटता है उस पर रोक लगे। घर से ड्यूटी पर पहुंचने के बाद वापस करने पर रोक लगाई जाए।
    
पुलिस के अधिकारियों द्वारा मजदूरों को यह कहकर धमकाया गया कि फैक्टरी गेट कोई धरना स्थल नहीं है।
    
4 दिसंबर 2023 को श्रम विभाग में मजदूरों की प्रबंधन और ठेकेदार से वार्ता हुई। मजदूर प्रतिनिधियों द्वारा अपना लिखित कथन दिया गया  कि आंदोलन में शामिल समस्त श्रमिक ब्रिटानिया कंपनी में कुशल श्रमिक के रूप में मुख्य उत्पादन गतिविधियों में मशीनों पर और उत्पादन लाइनों में कार्यरत हैं। इसलिए उन्हें उत्तराखंड शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान कराया जाए और पिछला बकाया भुगतान क्षतिपूर्ति के साथ कराया जाए।
    
कंपनी प्रबंधन द्वारा संविदा श्रम अधिनियम 1970 का घोर उल्लंघन कर अप्रशिक्षित ठेका मजदूरों को खतरनाक मशीनों पर कार्य कराया जा रहा है। इसलिए कंपनी प्रबंधन एवं उक्त संविदाकारों के विरुद्ध संविदा श्रम अधिनियम के उल्लंघन पर सिविल न्यायालय में वाद दायर किया जाए और संविदाकारों के लाइसेंसों को निरस्त किया जाए। और कंपनी में चल रहे इस गैरकानूनी कृत्य पर तत्काल रोक लगाई जाए। स्थाई काम का स्थाई रोजगार कानून को लागू कर स्थाई प्रकृति के कार्यों में नियोजित सभी श्रमिकों को स्थाई नियुक्ति पत्र दिलाए जाए। समान काम का समान वेतन भुगतान कानून को लागू कर उन्हें भी स्थाई श्रमिकों के बराबर वेतन भुगतान किया जाए। 
    
इस पर सहायक श्रमायुक्त द्वारा बड़ी चतुराई से मजदूरों की बात दबा दी गयी। इस बात को भांप कर प्रबंधन द्वारा वेतन बढ़ोत्तरी के लिए अपने ऊपर के अधिकारियों को एप्लीकेशन लिखी है, का हवाला दिया गया और बाकी तमाम मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी दिया। उसके अलावा प्रबंधन महंगाई भत्ते में केवल 200 रु. बढ़ाने (1500 से 1700 रु. करने) पर सहमत हुआ।
    
अगली वार्ता की तारीख 11 दिसंबर तय की गई है। मजदूर प्रतिनिधियों द्वारा सभा स्थल पर आकर मजदूरों को समझाया कि अभी हमारी मांगों पर श्रम विभाग में बात हुई है। तमाम मांगों के साथ ही वेतन बढ़ोत्तरी, अर्द्धकुशल व कुशल का वेतन मिलेगा। इस मामले पर आगे हम बातचीत करेंगे फिलहाल 200 रु. बढ़ोतरी प्रबंधन द्वारा की जा रही है। पहले इस पर मजदूर राजी नहीं हुए और आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात की परंतु काफी समझाने के बाद मजदूरों द्वारा यह बात महसूस की गयी कि बिना पर्याप्त तैयारी के संघर्ष ठीक नहीं है और तैयारी के साथ संघर्ष को करने के लिए कोशिश की जाएगी। देर रात मजदूरों की मांग पर मांगपत्र के बिंदुओं पर ठेकेदार द्वारा चालाकी के साथ लिखित में तो दे दिया है परंतु मज़दूरों की सहमति भी ले ली है कि विवाद समाप्त हो गया है जिससे श्रम विभाग से मामला समाप्त हो सके। फिलहाल सभी मजदूर काम पर वापस लौटे गये हैं।             -रुद्रपुर संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।