भारत में पढ़े-लिखे नौजवानों में बढ़ती बेरोजगारी

चुनावी साल है, ‘नये वोटर’ को रिझाने के लिए राजनीतिक दल कलाबाजियां कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच देश में नौजवानों की क्या स्थिति है? पढ़ा लिखा नौजवान घर पर क्यों बैठा है? इसका जवाब चुनावबाज राजनीतिक दलों के पास नहीं है।
    
घर पर बैठे बेरोजगार नौजवानों की संख्या कोई कम नहीं है। और यह संख्या हर नये दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाईजेशन (आईएलओ) और इंस्टीयूट फॉर हयूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) द्वारा इंडिया एंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024 जारी की गयी है।
    
रिपोर्ट बताती है कि 2024 में देश में कुल बेरोजगारों में नौजवानों का प्रतिशत 83 है। 2000 में कुल बेरोजगारों में पढ़े लिखे बेरोजगारों का आंकड़ा 35.2 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 65.7 हो गया था।
    
रिपोर्ट कहती है कि भारत में जो लोग रोजगार पा भी रहे हैं वो बेहद बुरी स्थिति का है। भारत में कुल रोजगार का 90 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र में है जहां मजदूरों को किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं है। जहां वह 12-12 घंटे से अधिक काम करके भी अपने परिवार को नहीं पाल पा रहे हैं। वे जैसे-तैसे जिंदा रहकर अगले दिन फिर से काम पर जाने को मजबूर हैं।
    
काम की इस बुरी स्थिति के कारण ही भारत में ऊंची-ऊंची डिग्रियां लेकर नौजवान घर पर ही बैठा है। ऊंची फीस चुकाकर वह एक सम्मानजनक नौकरी भी नहीं पा रहा है। श्रम बजार में फैली ठेकेदारी प्रथा, असंगठित क्षेत्र में काम जहां बेहद बुरी कार्यपरिस्थितियां हैं, वहां ढेरों नौजवान तो काम तलाश ही नहीं रहे हैं।
    
बेरोजगार नौजवान वोट डालकर नयी सरकार तो बना दे लेकिन उसकी जिन्दगी में वो नयी सुबह कब आयेगी जब वह बेरोजगार नहीं रहेगा। बेरोजगारों को यह नयी सुबह पूंजीवादी व्यवस्था या उसकी पार्टियों की चुनावी जंग नहीं दे सकती। वह तो बेरोजगारी को साल दर साल बढ़ा ही रही है। पूंजीवादी उत्पादन व्यवस्था का संचालन ही कुछ ऐसा है कि वह बेरोजगारी निरंतर पैदा करती रहती है। आर्थिक संकट में पूंजीवादी व्यवस्था नये रोजगार पैदा करना तो दूर जो रोजगारशुदा हैं उन्हें भी बेकार कर दे रही है। एक तरफ धन-दौलत का अंबार और दूसरी तरफ गरीब बेरोजगारों की भारी संख्या पूंजीवादी व्यवस्था की सच्चाई है।
 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?