धारूहेडा : दुर्घटना नहीं ये हत्या है

गुड़गांव/ धारुहेड़ा (गुड़गांव) स्थित लाइफ लांग फैक्टरी में  17 मार्च 2024 को शाम 5 बजे बायलर  फटने से 14 मजदूर मारे गये और कई मजदूर घायल हो गए थे। गंभीर घायल 19 मजदूरों को रोहतक पी जी आई भेजा गया जबकि 20 घायल मजदूरों को रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूरों ने बताया कि कई घायल मजदूरों ने खुद ही अपना इलाज करवाया है। शुरूआत में प्रशासन और प्रबंधन दोनों का कहना था कि घटना में किसी की मृत्यु घटनास्थल पर नहीं हुई है जबकि मजदूरों का कहना है कि कई लोग मरे थे जिनकी लाशों को भट्टी में झोंक दिया गया। हकीकत जो भी हो पर अपने मालिकों की नृशंसता से मजदूर किस कदर परिचित हैं ये तो साफ पता चलता है। अब तक घायल मजदूरों में 14 की मौत हो चुकी है। प्रशासन की पक्षधरता भी मजदूरों से छिपी नहीं है। बस देर है एकजुट होकर इसका प्रतिरोध करने की।         

कंपनी गेट पर अगले दिन पुलिस ने मजदूरों को आने और रुकने ही नहीं दिया। गेट पर पुलिस और ठेकेदार बैठे थे। वे घटनास्थल पर किसी को भी जाने तक की अनुमति नहीं दे रहे थे। न पत्रकार और न ही यूनियन नेता। ट्रेड यूनियनों ने  ज्ञापन देकर इसका विरोध किया तो कुछ ने निंदा करना भी जरूरी नहीं समझा। मजदूरों का क्षोभ सक्रिय प्रतिरोध में तब्दील नहीं हो पाया। 
    
रोहतक में भर्ती मजदूरों में से 4 मजदूरों को दिल्ली रेफर किया गया। रोहतक में भर्ती मजदूरों के परिजनों को ठेकेदार ने इलाज हेतु एक हजार रुपये दिये थे। जबकि गंभीर जले हुए मजदूरों को इलाज के लिए महज एक हजार रु. देना हत्यारे प्रबंधकों की असंवेदनशीलता की इंतहा को ही दर्शाता है। पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है पर रक्तपिपासु मुनाफाखोर हत्यारां की गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही की इनसे उम्मीद करना ही बेमानी है जबकि पूरा तंत्र इसे महज एक दुर्घटना बताने पर आमादा हो। 
    
फैक्टरी हीरो कंपनी के लिए ऑटो पार्ट बनाती है लगभग 1000-1200 मजदूर काम करते है। किसी को नहीं पता कि कोई भी मजदूर स्थाई है भी कि नहीं। कंपनी में कोई भी श्रम कानून लागू नहीं है। मुनाफे की हवस में सभी कायदे-कानूनों को मालिकों ने ताक पर रखा है और कानून को लागू करवाने वाले सत्ता प्रतिष्ठानों में कारिंदों को अपना दलाल बना रखा है। आये दिन फैक्टरियों में हाथ-पैर कटने की घटनाएं आम बात हैं। पर शासन-प्रशासन, श्रम विभाग, सरकार सब आंखें मूंदे, कानों में तेल डाल कर बैठे हैं। कोई नहीं पूछेगा कि सुरक्षा के मानकों को लागू क्यों नहीं किया गया। कंपनी में एंबुलेंस थी कि नहीं और कितनी थीं। कौन श्रम अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार था। उदारीकरण के जमाने में पूरी शासन सत्ता ही इसके लिए जिमेदार है। 
    
लाइफ लांग कंपनी की दुर्घटनाओं का अपना एक लंबा इतिहास बताया जाता है। इतनी दुर्घटनाओं  में मजदूरों का खून पीकर इसके धारूहेड़ा, मानेसर, नोएडा, हरिद्वार आदि जगहों पर आटो सेक्टर से लेकर मेडिकल सेक्टर तक कारोबार की चर्चायें आम हैं। विकास के इस दौर में मजदूरों की सरेआम हत्यायें करना एक तरह से कानूनी बना दिया गया लगता है।    -गुड़गांव संवाददाता

आलेख

अमरीकी साम्राज्यवादी यूक्रेन में अपनी पराजय को देखते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। इसमें वे पोलैण्ड, रूमानिया, हंगरी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया और अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों के सैनिकों को रूस के विरुद्ध सैन्य अभियानों में बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। इन देशों के शासक भी रूसी साम्राज्यवादियों के विरुद्ध नाटो के साथ खड़े हैं।

किसी को इस बात पर अचरज हो सकता है कि देश की वर्तमान सरकार इतने शान के साथ सारी दुनिया को कैसे बता सकती है कि वह देश के अस्सी करोड़ लोगों (करीब साठ प्रतिशत आबादी) को पांच किलो राशन मुफ्त हर महीने दे रही है। सरकार के मंत्री विदेश में जाकर इसे शान से दोहराते हैं। 

आखिरकार संघियों ने संविधान में भी अपने रामराज की प्रेरणा खोज ली। जनवरी माह के अंत में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने एक रहस्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि मूल संविधान में राम, लक्ष्मण, सीता के चित्र हैं। संविधान निर्माताओं को राम से प्रेरणा मिली है इसीलिए संविधान निर्माताओं ने राम को संविधान में उचित जगह दी है।
    

मई दिवस पूंजीवादी शोषण के विरुद्ध मजदूरों के संघर्षों का प्रतीक दिवस है और 8 घंटे के कार्यदिवस का अधिकार इससे सीधे जुड़ा हुआ है। पहली मई को पूरी दुनिया के मजदूर त्यौहार की

सुनील कानुगोलू का नाम कम ही लोगों ने सुना होगा। कम से कम प्रशांत किशोर के मुकाबले तो जरूर ही कम सुना होगा। पर प्रशांत किशोर की तरह सुनील कानुगोलू भी ‘चुनावी रणनीतिकार’ है