‘‘आप तो आंधी और तूफान थे’’

लेनिन को दुनिया से गुजरे हुए सौ वर्ष हो गये हैं। सौ वर्ष का समय कम नहीं होता है। इन सौ वर्षों में दुनिया में बहुत-बहुत बड़े बदलाव हुए। दुनिया कहीं की कहीं पहुंच गयी। लेकिन लेनिन का आकर्षण जितना सौ वर्ष पहले था उतना ही आज भी मौजूद है। उनके विचार, उनके जीवन का महत्व ज्यों का त्यों है। पूरी दुनिया में हजारों-हजार लोग हैं जो लेनिन को अपना आदर्श मानते हैं। लेनिन के विचारों को आधार बनाकर काम करते हैं और लेनिन के दिखाये रास्ते पर अपनी जान न्यौछावर कर देते हैं। 
    
क्या थे लेनिन? क्यों लेनिन आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं? क्यों दुनिया के शोषित-उत्पीड़ित खासकर मजदूर वर्ग का एक हिस्सा उन्हें बार-बार याद करता है। भारत के क्रांतिकारियों को लेनिन क्यों आकर्षित करते रहे हैं। हम जानते हैं भारत के अमर शहीद भगतसिंह फांसी दिये जाने के ठीक पहले लेनिन की ही जीवनी पढ़ रहे थे। 
    
लेनिन क्रांति के प्रतीक थे। क्रांति की उपज और उसके नायक थे। रूस में हुयी महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति की लेनिन और उनके द्वारा खड़ी की गयी बोल्शेविक पार्टी के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 
    
लेनिन क्रांति के प्रतीक व उसके नायक थे। उनके यहां क्रांति का मतलब न तो बिना वजह की हिंसा, न अराजकता और न ही आतंकवाद था। न ही उनके यहां क्रांति का मतलब मुहिमजोई था और न ही कुछेक बहादुर लोगों की कार्यवाही था। 
    
लेनिन जब महज पन्द्रह वर्ष के थे तब उन्होंने अपने पिता और बड़े भाई को खो दिया था। पिता तो अपनी मौत मरे थे परन्तु बड़े भाई ने क्रांतिकारी आतंकवाद का रास्ता चुनकर रूस के आताताई जार को मारने की कोशिश की थी। और उन्हें इसकी सजा मौत के रूप में चुकानी पड़ी। लेनिन ने अल्पायु में क्रांतिकारी आतंकवाद की निरर्थकता को समझ लिया था। उन्होंने रूस में क्रांति की समस्या के सवाल से जूझते हुए मार्क्सवाद को ग्रहण किया। मार्क्सवाद की बुनियादी बातों में एक बात यह थी क्रांति का कार्य चंद वीरों का नहीं यह स्वयं मजदूर वर्ग का कार्य है। शोषित-उत्पीड़ितों का कार्य है। मजदूरों व उत्पीड़ित किसानों का कार्य है। और लेनिन के महान व्यक्तित्व की खूबसूरती इस बात में है उन्होंने रूस में मार्क्सवाद की इस बात को चरितार्थ करके दिखा दिया था। रूस में चाहे 1917 की ‘‘फरवरी क्रांति’’ हो अथवा ‘‘अक्टूबर क्रांति’’ इन क्रांतियों के सफल होने का मुख्य कारण मजदूरों-मेहनतकशों की पहलकदमी, जुझारूपन और बलिदान की सर्वोच्च भावना थी। 
    
और यही बात अक्टूबर क्रांति के बाद रूस पर चौदह पूंजीवादी देशों के संयुक्त हमले और समाजवाद निर्माण के समय भी लागू होती है। और आगे जाया जाये तो फासीवाद-नाजीवाद की कब्र खोदने में भी सोवियत संघ के मजदूरों-मेहनतकशों की महान व निर्णायक भूमिका थी। रूस, सोवियत संघ की जनता ने बीसवीं सदी में इतने बड़े-बड़े कार्य किये थे। और इसके पीछे जिस व्यक्ति की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका थी; वे लेनिन थे। 
    
लेनिन का मतलब जनता का सच्चा दोस्त, सच्चा नेता, सच्चा शिक्षक, सच्चा मार्गदर्शक होना होता है। लेनिन होने का मतलब जनता की क्रांतिकारी आवाज होना है। लेनिन होने का मतलब एक ऐसा मुक्तिकामी है जो मजदूरों, किसानों, उत्पीड़ित स्त्रियों-राष्ट्रीयताओं को बार-बार समझाता है कि उनकी मुक्ति की पहली और आवश्यक शर्त साम्राज्यवाद-पूंजीवाद का सम्पूर्ण अंत है। मुक्ति का रास्ता समाजवाद से होकर जाता है। और समाजवाद भी मानव जाति का कोई अंतिम लक्ष्य या आदर्श नहीं है। समाजवाद तो महज एक मंजिल है। अंततः मानव जाति को उस समाज व्यवस्था में प्रवेश करना होगा जहां वर्गों का अंत हो जाए। शोषण-उत्पीड़न का कोई नामोनिशां भी न बचा हो। राज्य (यानी सेना, पुलिस, जेल, नौकरशाही, बाकी ताम झाम) का अंत हो जाए। युद्धों की जमीन-मशीन का अंत हो जाये। न तो किसी किस्म के पार्टी-संगठन बनाने की आवश्यकता बचे और न ही दुनिया में कोई देश किसी देश के खिलाफ युद्ध करने के या अपनी सुरक्षा के नाम पर सेना रखे। लेनिन का आदर्श साम्यवाद है। 
    
लेनिन होने का मतलब है कि एक ऐसा क्रांतिकारी जो अपने देश की क्रांति को विश्व क्रांति का एक हिस्सा भर मानता हो। इन अर्थों में क्रांति कोई राष्ट्रीय कार्य नहीं है। राष्ट्रवाद की झूठी बातों का लेनिन के यहां कोई स्थान नहीं है। इसीलिए लेनिन महज रूसी क्रांति के नायक या प्रतीक या आदर्श नहीं हैं बल्कि वे विश्व क्रांति के नायक, प्रतीक व आदर्श हैं। इसीलिए वे जितने रूसियों, उक्रेनियों को अपने लगते हैं उतने ही अपने वे भारत, चीन, वियतनाम, अफ्रीका या लैटिन अमेरिका के देशों के लोगों को भी लगते हैं। इसी रूप में लेनिन के विचार और शिक्षाएं पूरी दुनिया में लागू होती हैं। ये दीगर बात है कि हर देश की क्रांति अपने आप में अनूठी और विशिष्ट होती है। वह किसी देश की क्रांति की नकल या फोटो कापी नहीं हो सकती है। यह भी लेनिन के ही विचार थे कि हर देश के क्रांतिकारी अपने देश की परिस्थितियों का ठोस विश्लेषण करें। किसी देश की क्रांति की नकल न करें। 
    
लेनिन ने इस बात को अच्छे ढंग से स्थापित किया था कि मजदूर वर्ग की मुक्ति की एक आवश्यक व प्रारम्भिक शर्त यह है कि वह अपने आपको संगठित करे। एक ऐसी सुगठित पार्टी का निर्माण करे जो उसके पूरे वर्ग को, शोषित-उत्पीड़ित जनों को क्रांति के पहले दिनों से लेकर उसके परम लक्ष्य साम्यवाद तक नेतृत्व दे सके। वह एक ऐसी पार्टी बने जो अंत में ऐसी परिस्थितियां तैयार कर दे जहां अंत में पार्टी की आवश्यकता ही खत्म हो जाये। लेनिन के नेतृत्व में बनी बोल्शेविक पार्टी एक ऐसी ही पार्टी थी। लेनिन के बिना बोल्शेविक पार्टी और बोल्शेविक पार्टी के बिना रूस की क्रांति की कल्पना नहीं की जा सकती है। बोल्शेविक पार्टी के बिना न तो समाजवाद के निर्माण और न ही फासीवाद-नाजीवाद के पतन की कल्पना की जा सकती है। 
    
लेनिन की विश्व इतिहास में भूमिका देखें तो पूरी बीसवीं सदी लेनिन के विचारों और कार्यों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव की गवाह बनी है। जैसे कार्ल मार्क्स-एंगेल्स ने उन्नीसवीं सदी के ऊपर अपना अमिट प्रभाव छोड़ा है। ठीक वही बात लेनिन के संदर्भ में बीसवीं सदी पर भी लागू होती है। बीसवीं सदी की लेनिन के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है। 
    
हम भारतीयों के ऊपर लेनिन का प्रभाव अनेकोनेक रूप में रहा है। भगतसिंह यदि भगतसिंह बने तो इसीलिए कि वे लेनिन के विचारों से ओत-प्रोत थे। भारत की आजादी की लड़ाई में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की एक विशेष भूमिका थी। भारत के कम्युनिस्ट लेनिन व स्टालिन के विचारों से प्रेरित थे। लेनिन वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के मजदूर वर्ग के सामर्थ्य को पहचाना था। लेनिन ने तिलक की गिरफ्तारी के बाद हुयी मजदूरों की हड़ताल को पहली ‘राजनीतिक हड़ताल’ की संज्ञा दी थी। लेनिन क्या थे इसे भारत के एक ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह दिनकर के शब्दों में भी समझा जा सकता है। दिनकर कहते हैं,
‘‘आप तो तूफान और आंधी थे।
पहाड़ों से आपने झुकने को भी 
नहीं कहा।
धक्का मारा और सीधे-
उन्हें जड़ से उखाड़ दिया।
सांप और सांप के बच्चे,
दोनों को 
जमीन के नीचे गाड़ दिया।’’

आलेख

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता

/chaavaa-aurangjeb-aur-hindu-fascist

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर उसका इस्तेमाल अपनी साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देने के लिए करना संघी संगठनों के लिए नया नहीं है। एक तरह से अपने जन्म के समय से ही संघ इस काम को करता रहा है। संघ की शाखाओं में अक्सर ही हिन्दू शासकों का गुणगान व मुसलमान शासकों को आततायी बता कर मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जाता रहा है। अपनी पैदाइश से आज तक इतिहास की साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से प्रस्तुति संघी संगठनों के लिए काफी कारगर रही है। 

/bhartiy-share-baajaar-aur-arthvyavastha

1980 के दशक से ही जो यह सिलसिला शुरू हुआ वह वैश्वीकरण-उदारीकरण का सीधा परिणाम था। स्वयं ये नीतियां वैश्विक पैमाने पर पूंजीवाद में ठहराव तथा गिरते मुनाफे के संकट का परिणाम थीं। इनके जरिये पूंजीपति वर्ग मजदूर-मेहनतकश जनता की आय को घटाकर तथा उनकी सम्पत्ति को छीनकर अपने गिरते मुनाफे की भरपाई कर रहा था। पूंजीपति वर्ग द्वारा अपने मुनाफे को बनाये रखने का यह ऐसा समाधान था जो वास्तव में कोई समाधान नहीं था। मुनाफे का गिरना शुरू हुआ था उत्पादन-वितरण के क्षेत्र में नये निवेश की संभावनाओं के क्रमशः कम होते जाने से।