इंजीनियर की आत्महत्या पर पुरुषवादी आक्रोश

/enjeeniar-ki-aatmhatyaa-par-purushavaadi-aakrosha

बीते दिनों बंगलुरू स्थित एक फर्म में ए आई इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का मामला भारतीय मीडिया में छाया रहा। अतुल सुभाष ने अपने 24 पेज के आत्महत्या नोट में आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज को दोषी ठहराया है। 
    
5 वर्ष पूर्व अतुल सुभाष व निकिता की शादी हुयी थी। शादी से उन्हें एक पुत्र भी हुआ। बीते 3 वर्षों से जौनपुर की फैमिली कोर्ट में दोनों का पारिवारिक विवाद चल रहा था। अतुल के मुताबिक निकिता उससे समझौते के साथ तलाक के लिए 3 करोड़ रु. मांग रही थी जबकि फैमिली कोर्ट की जज ने मामले को निपटाने के लिए 5 लाख रु. की घूस मांगी थी। अन्यथा जिंदगी भर अदालत के चक्कर काटने की धमकी दी थी। ये सारे खुलासे अतुल ने अपने आत्महत्या नोट में किये हैं। अतुल के अनुसार उसकी पत्नी ने उस पर 9 केस यौन अनुचित व्यवहार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पैसे के लिए उत्पीड़न आदि के डाले थे।
    
इन आरोपों का निकिता ने खण्डन किया है। फिलहाल आत्महत्या को उकसाने का केस उस पर दर्ज कर लिया गया है। निकिता भी दिल्ली की एक फर्म में कंसल्टेंट इंजीनियर है। 
    
अतुल-निकिता के इस पारिवारिक विवाद में यद्यपि दोनों पक्ष अपने-अपने दावों को सही ठहरा रहे हैं। पर अतुल की आत्महत्या के बाद से ज्यादातर मीडिया कवरेज निकिता को दोषी ठहराने में जुटी रही है। 
    
टी वी चैनलों-वेबसाइटों पर प्रसारित अतुल के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व निकिता के प्रति आक्रोश से भरी खबरों का असर यह हुआ कि सोशल मीडिया पर जगह-जगह से पुरुष वर्चस्व वाला स्त्री विरोधी आक्रोश फूट पड़ा है। कोई निकिता की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है तो कोई दहेज कानून के दुरुपयोग का हवाला देकर उसमें बदलाव की। कोई-कोई सिरफिरे तो महिलाओं को नौकरी करने देने से रोकने का झण्डा उठाते दिख रहे हैं। तो कोई तथाकथित महिला सशक्तिकरण को अतुल की मौत का दोषी ठहरा रहे हैं। अश्लील और भद्दे कमेंटों की तो बाढ़ आयी हुयी है। 
    
अतुल की आत्महत्या के बहाने महिलाओं की आजादी, नौकरी आदि के विरोधी महिलाओं के पक्ष में झुके सभी कानूनों का इसलिए खात्मा चाह रहे हैं क्योंकि उनका दुरूपयोग हो रहा है। वे यह हकीकत नहीं देखना चाहते कि घरेलू हिंसा पर कानून बनने पर भी ज्यादातर घरों में महिलायें इसकी शिकार हैं। कि आज भी हर वर्ष घरेलू उत्पीड़न-दहेज उत्पीड़न से तंग आकर हजारों महिलायें आत्महत्या कर रही हैं। कि दजेह पर कठोर कानून के बावजूद आज भी ढेरों औरतें मार दी जा रही हैं या फिर दहेज के चलते ढेरों की शादी नहीं हो पा रही है। कि कानून बने होने के बावजूद उनमें सजा होने की दर बहुत कम है। 
    
देश की सत्ता में जबसे संघी ताकतें बैठी हैं तब से देश में महिला विरोधी हिंसा में बढ़ोत्तरी हुयी है। महिला विरोधी संघी ताकतें महिलाओं को घरों में कैद कर बच्चा पालने, पति की सेवा करने वाले नौकर में बदल देना चाहती हैं। महिलाओं का आत्मनिर्भर होना, पुरुष के बराबर समाज-राजनीति-परिवार में भूमिका निभाना इन्हें पसंद नहीं। उनकी सोच में समाज में पहले से वर्चस्वशाली पुरुष प्रधानता सोच को मजबूत बना रही है। 
    
जहां तक कानूनों का दुरुपयोग का सवाल है तो निश्चय ही कुछ मामलों में इनका दुरुपयोग वकीलों की शह पर होता है। पर चूंकि मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश करे बगैर अदालतें महिलाओं की बात सुनती नहीं, इसलिए ऐसा अधिकतर होता है। अतः इनका हवाला देकर कानून बदलवाने की जगह कानून को ठीक से लागू करने की मांग करना और पुरुष प्रधानता के खात्मे की मांग करना जरूरी है। 

Tags

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता