जार्ज सोरोस और एलन मस्क

/jorge-soros-aur-elan-musk

सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति पद से पदमुक्त होने के करीब जो बाइडेन ने अपनी पार्टी के एक समर्थक अरबपति को देश का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार दे दिया। यह अरबपति है जार्ज सोरोस जो यूरोपीय मूल का एक वित्तीय सट्टेबाज है। वित्तीय सट्टेबाज होने के साथ इसकी खासियत यह है कि यह दुनिया भर में जनतंत्र का प्रचार करने के लिए विख्यात या कुख्यात है। सट्टेबाजी से हासिल अपनी कमाई का एक हिस्सा वह इस काम में खर्च करता है। मजे की बात यह है कि वित्तीय सट्टेबाजी से खूब दौलत कमाने वाला यह अरबपति इस सट्टेबाजी के खिलाफ चेतावनी देता रहता है कि यह दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यन्त खतरनाक है। 
    
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस फैसले का वहां रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों ने विरोध किया। उनका कहना था कि जार्ज सोरोस उन लोगों और नीतियों का समर्थन करते हैं जो अमेरिका विरोधी हैं। ये लोग एलन मस्क का समर्थन करते हैं जो दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति है जो पिछले चुनाव में ट्रम्प समर्थक में रूपान्तरित हो गया है। ट्रम्प के नये प्रशासन में यह व्यक्ति स्वयं सरकार की कांट-छांट करने का काम संभालेगा। 
    
भारत के हिन्दू फासीवादी जार्ज सोरोस के खिलाफ हैं। उन्होंने जार्ज सोरोस को हौव्वा बना दिया है और हर एक मौके पर उसे कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से जोड़ते रहते हैं। उनके अनुसार जार्ज सोरोस कभी अकेले तो कभी अन्य भारत विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर भारत को ‘विश्वगुरू’ बनने से रोकने में लगे हुए हैं। पिछले दिनों तो और आगे बढ़कर उन्होंने स्वयं अमरीकी प्रशासन को इस साजिश में भागीदार ठहरा दिया। मामला इतना बढ़ गया कि अमरीकी प्रशासन को बाकायदा औपचारिक तौर पर इस प्रचार अभियान के खिलाफ शिकायत करनी पड़ी। पर अपनी रणनीति के तहत हिन्दू फासीवादी सरकार इस पर मौन रही। और हिन्दू फासीवादियों का गैर-सरकारी प्रचार बदस्तूर जारी है। 
    
हिन्दू फासीवादियों का जार्ज सोरोस से बैर विचारधारात्मक है। हिन्दू फासीवादी पूंजीवादी जनतंत्र के दुश्मन हैं जबकि सोरोस इसी पूंजीवादी जनतंत्र को दुनिया भर में प्रचारित करते हैं। जार्ज सोरोस का पूंजीवादी जनतंत्र का अभियान अमरीकी साम्राज्यवादियों के दुनिया भर में साम्राज्यवादी अभियान के साथ ताल-मेल बिठा कर चलता है। बल्कि वह इसी साम्राज्यवादी अभियान का हिस्सा होता है। लेकिन हिन्दू फासीवादियों को इससे दिक्कत नहीं है। वे तो स्वयं अमरीकी साम्राज्यवादी अभियान का हिस्सा बनने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मोदी समेत सारे हिन्दू फासीवादियों के लिए अमेरिका स्वर्ग है। पर इन्हें जार्ज सोरोस से दिक्कत है जो इन्हें जनतंत्र का पाठ पढ़ाने की कोशिश करते हैं। 
    
पर इन्हीं हिन्दू फासीवादियों को एलन मस्क से दिक्कत नहीं जबकि मस्क का भारत की अर्थव्यवस्था और राजनीति में दखल ज्यादा है। एलन मस्क बिजली से चलने वाली कारों के मामले में भारत सरकार की नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं। वे भाजपा पर पैसा लुटा रहे हैं और उसका प्रचार कर रहे हैं। हिन्दू फासीवादियों को यह सब पसन्द है क्योंकि यह सब उनके फायदे में है। 
    
जार्ज सोरोस और एलन मस्क दोनों दुनिया भर की राजनीति को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, सोरोस अप्रत्यक्ष तौर पर तो मस्क प्रत्यक्ष तौर पर। सोरोस जनतंत्र का प्रचार कर यह कर रहे हैं तो मस्क सीधे-सीधे धुर दक्षिणपंथी पार्टियों और नेताओं का प्रचार कर तथा उन्हें पैसा देकर। पर हिन्दू फासीवादियों को दूसरा स्वीकार है और पहला अस्वीकार। दूसरे के मामले में उनका तथाकथित राष्ट्रवाद गायब हो जाता है। 
    
आज धुर दक्षिणपंथियों और फासीवादियों के ‘राष्ट्रवाद’ की यही हकीकत है जो गरीब अप्रवासियों से घृणा करते हैं जबकि एलन मस्क जैसे व्यक्ति को छूट देते हैं कि वह उनके देश की राजनीति में खुला हस्तक्षेप करे। 

 

यह भी पढ़ें :-

1. जार्ज सोरोस और संघ-भाजपा

2. एलन मस्क और अप्रवासी

3. बड़े लोगों की बड़ी बात

आलेख

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता

/chaavaa-aurangjeb-aur-hindu-fascist

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर उसका इस्तेमाल अपनी साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देने के लिए करना संघी संगठनों के लिए नया नहीं है। एक तरह से अपने जन्म के समय से ही संघ इस काम को करता रहा है। संघ की शाखाओं में अक्सर ही हिन्दू शासकों का गुणगान व मुसलमान शासकों को आततायी बता कर मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जाता रहा है। अपनी पैदाइश से आज तक इतिहास की साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से प्रस्तुति संघी संगठनों के लिए काफी कारगर रही है। 

/bhartiy-share-baajaar-aur-arthvyavastha

1980 के दशक से ही जो यह सिलसिला शुरू हुआ वह वैश्वीकरण-उदारीकरण का सीधा परिणाम था। स्वयं ये नीतियां वैश्विक पैमाने पर पूंजीवाद में ठहराव तथा गिरते मुनाफे के संकट का परिणाम थीं। इनके जरिये पूंजीपति वर्ग मजदूर-मेहनतकश जनता की आय को घटाकर तथा उनकी सम्पत्ति को छीनकर अपने गिरते मुनाफे की भरपाई कर रहा था। पूंजीपति वर्ग द्वारा अपने मुनाफे को बनाये रखने का यह ऐसा समाधान था जो वास्तव में कोई समाधान नहीं था। मुनाफे का गिरना शुरू हुआ था उत्पादन-वितरण के क्षेत्र में नये निवेश की संभावनाओं के क्रमशः कम होते जाने से।