सिस्टम की लापरवाही ने ले ली छात्रा की जान

सिस्टम की लापरवाही ने स्कूल जा रही छात्रा की जान ले ली। 7 जुलाई 2023 को 10वीं में पढ़ने वाली मठ लक्ष्मीपुर की छात्रा लक्ष्मी स्कूल जाते समय पानी भरी सड़क में फिसल गई। क्यूंकि सड़क पर बहुत पानी भरा था इसलिए लक्ष्मी अनजाने में ट्रांसफार्मर की फेसिंग की चपेट में आ गयी क्योंकि ट्रांसफार्मर से कई दिनों से तारों के जरिये पानी में करंट दौड़ रहा था। 
    
इलाके के पार्षद के साथ मौहल्ले वालों ने बिजली विभाग के अफसरों से कई बार शिकायत की लेकिन अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते ट्रांसफार्मर की समस्या ठीक की जाती और दूसरी बात कि सड़क पर गड्ढे व पानी नहीं भरा होता तो लक्ष्मी की जान बच जाती। पूरा परिवार बहुत सदमे में है। 
    
बरेली में 50-52 भाजपा के पार्षद हैं और अभी हुए नगर निगम के चुनाव में भाजपा के मेयर डा.उमेश गौतम दुबारा मेयर बने हैं। जीतने के बाद वही कहावत ‘वोट लिया खिसक गया और कुर्सी पर चिपक गया’। 
    
हम आप जानते ही हैं कि डा. उमेश गौतम विदेश घूमने में मस्त हैं, कहीं नयी दुकान का फीता काटने में, कभी किसी टाउनशिप का फीता काटने में व्यस्त हैं उन्हें गरीबों की बस्ती में झांकने तक का समय नहीं है।     -दिलीप, बरेली 

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।