वेतन वृद्धि समझौता के लिए किर्बी के मजदूरों का संघर्ष तेज

/salary-increament-samajhauta-ke-liye-kirbi-ke-majadooron-ka-struggle-tej

हरिद्वार/ किर्बी श्रमिक कमेटी द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 21 नवंबर और 28 नवंबर को प्रातः 10 बजे चिन्मय डिग्री कालेज से पूरे सिडकुल में होते हुए श्रम विभाग तक रैली निकाली गई और उसके बाद सभा की गयीं। सभा के बाद एक ज्ञापन उप श्रमायुक्त को सौंपा गया।
    
किर्बी कम्पनी के प्रबंधन की हठधर्मिता और तानाशाही के खिलाफ मजदूरों में काफी आक्रोश है। श्रम अधिकारी के भी कई वार्ताओं में उपस्थित नहीं रहने से मजदूरों की कमेटी ने निर्णय लिया कि अपने परिवार, बाल-बच्चों के साथ लगातार रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। हर वार्ता में पूरे सिडकुल के मजदूरों को जागरूक करते हुए श्रम विभाग को अपनी सामूहिक ताकत के दम पर वार्ता सफल कराने के लिए विवश करेंगे।
    
सभा व रैली में किर्बी श्रमिक कमेटी के सैकड़ों सदस्य और उनके परिवार की महिला और बच्चों के अलावा संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा, इंकलाबी मजदूर केंद्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, भारतीय किसान यूनियन, एवरेडी मजदूर यूनियन, सीमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस), फूड्स श्रमिक यूनियन, आईटीसी, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, कर्मचारी संघ सत्यम आटो के पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की।
    
श्रम विभाग और किर्बी प्रबंधन किर्बी के मजदूरों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। सात महीने से तारीख पर तारीख दिये जा रहे हैं। समाधान नहीं निकाला जा रहा है। दो श्रमिक नेताओं को 15-20 साल काम कराने के बाद फर्जी दस्तावेज के नाम पर इसलिए निकाल दिया गया कि उन्होंने मजदूरों को हक-अधिकार दिलाने के लिए संगठित करना शुरू कर दिया था। मजदूर प्रतिनिधियों ने आवाज उठाई कि किर्बी प्रबंधन बीस साल से हमारा महंगाई भत्ता (डी ए) नहीं दे रहा है, जो कि साल में दो बार बढ़ता है। आठ घंटे के स्थान पर सवा आठ घंटे काम लिया जाता है। मशीनों का संचालन ठेका श्रमिकों से कराया जाता है। जबकि किर्बी कम्पनी में भर्ती का कोई मापदंड नहीं है। अनपढ़ से लेकर पढ़े-लिखे सभी एक तरह का काम करते हैं। किर्बी श्रमिक कमेटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि 9 दिसंबर तक संयुक्त मांग पत्र पर सुनवाई नहीं होती है तो मजदूरों को आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    
सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय प्रबंधन के साथ-साथ हैदराबाद के अधिकारी भी मजदूर प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने का कार्य कर रहे हैं। हम अपना हक मांग रहे हैं और डरने वाले नहीं हैं।
    
सिडकुल की कई फक्टरियों में श्रम कानूनों का खुल्लेआम उल्लघंन किया जा रहा है। एवरेडी कम्पनी में दो साल से वेतन वृद्धि समझौता न्यायालय में लंबित है। एवरेस्ट कम्पनी का वेतन वृद्धि समझौता एक साल से श्रम विभाग में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहा है। हरिद्वार का श्रम विभाग समस्याओं को निपटाने के स्थान पर उदासीनता का रुख अपना रहा है। इस तरह के व्यवहार से औद्योगिक अशांति बढ़ेगी।
    
केन्द्र सरकार ने मजदूरों के 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 मजदूर विरोधी लेबर कोड्स लाकर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश की है। मजदूरों की जब चाहे तब छंटनी का अधिकार पूंजीपतियों को दे दिया है। यूनियन बनाना कठिन कर दिया गया है। 8 घंटे के कार्यदिवस के कानूनी अधिकार पर हमला बोला गया है। महिला मजदूरों से रात की पाली में काम कराने की छूट नई श्रम संहिताओं में देकर महिलाओं के प्रति अपराधों को बढ़ाने का रास्ता खोल दिया गया है। इसलिए समय की मांग है कि एक फैक्टरी के मजदूर अपने संघर्षां में अन्य फैक्टरियों के मजदूरों को साथ में लाने का प्रयास करें। सभी फैक्टरियों के मजदूरों को एक साथ संगठित होकर आन्दोलन की रूपरेखा बनानी होगी। हमें ध्यान में रखना होगा कि सारे कम्पनियों के मालिक मजदूर वर्ग को लूटने के लिए देश व राज्य  के साथ-साथ सिडकुल स्तर पर भी एकजुट हैं। 
    
28 नवंबर की वार्ता में सहायक श्रमायुक्त ने किर्बी प्रबंधन से 9 दिसंबर तक मजदूरों के सामूहिक मांग पत्र पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए कहा है। किर्बी कम्पनी के मजदूर बीस साल से प्रबंधन वर्ग की तानाशाही झेल रहे थे अब वे अपने अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष कर रहे हैं।
        -हरिद्वार संवाददाता
 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।