हिंदू राष्ट्र की एक छोटी सी झलक

फरीदाबाद/ आज हिंदू फासीवादी जिस हिंदू राष्ट्र को बनाने की बात कर रहे हैं, उसकी छोटी-बड़ी झलकें आज भारत में घट रही घटनाओं में देखी जा सकती हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के फरीदाबाद जिले से सटे मेवात के एक गांव खोरी जमालपुर में घटी घटना को देखा जा सकता है।
    
मेवात मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। खोरी जमालपुर या आस-पास के दर्जनों गांव में मुस्लिम आबादी अधिक संख्या में है। पिछली लगभग 4 पीढ़ियों से हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग अमन-चैन से एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देते हुए साथ मिलकर ही त्यौहार मनाते हुए जीते रहे हैं।
    
ईद के अगले दिन 30 जून 2023 को हिंदू फासीवादियों द्वारा पाले-पोसे जा रहे कुख्यात बदनाम बिट्टू बजरंगी द्वारा कुछ नौजवानों के साथ खोरी जमालपुर के जमात अली के घर लूटपाट को अंजाम दिया जाता है। इसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नारे लगाते हुए, जय श्री राम का उद्घोष करते हुए 56 गाय 17 बकरियां और 6 गधों की लूटपाट होती है। जिस समय इस लूटपाट की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा था उस समय घर में बच्चों के साथ सिर्फ महिलाएं ही मौजूद थीं। 2 जुलाई को इस घर की एक बेटी की शादी होनी थी जिसके इंतजाम के लिए घर के लगभग सभी पुरुष घर पर मौजूद नहीं थे।
    
बिट्टू बजरंगी और इसके चेले-चपाटों ने नौजवानों को उन्मादी भीड़ बनाने के लिए इस परिवार पर झूठा आरोप लगाया कि यह गौ हत्या करते हैं, इसी उन्माद में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बल्कि यह परिवार और इन दर्जनों गांव में रहने वाले कई परिवार कई पीढ़ियों से गौपालक रहे हैं और गाय का दूध बेचकर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते रहे हैं। जमात अली का आज भी रोते हुए यही कहना है कि मुझे सबसे बड़ा दुख इस बात का लगा है कि मुझ पर गौ हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, यह सरासर झूठ है।
    
स्थानीय पुलिस चौकी पर जब मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी शिकायत लेकर आते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। कोई शिकायत दर्ज नहीं की जाती है। बिट्टू बजरंगी के खिलाफ 2 जुलाई को धौज थाने में जब मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी शिकायत लेकर आते हैं तो वहां पहले से ही मौजूद बिट्टू बजरंगी व उसके चेले-चपाटे थाने में ही मुस्लिम समुदाय के खिलाफ गाली-गलौज और गुंडागर्दी करनी शुरू कर देते हैं। इसी समय वहां सोशल मीडिया के कई चैनल वाले भी मौजूद थे। इनके द्वारा की गयी यह कार्रवाई सोशल मीडिया के कैमरों में कैद है और सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर घूम रही है।
    
3 जुलाई देर शाम को भारी दबाव के बाद एफ आई आर दर्ज होती है जिसमें 7 लोगों नामजद बिट्टू बजरंगी, गोपाल, पंकज जैन, अनूप, मोनू, सत्येंद्र, मोती खटाना और 50 लोग गैर नामजद हैं। परंतु कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि बिट्टू बजरंगी फरार है और बिट्टू बजरंगी का कहना है कि मुझे जिहादियों से खतरा है, मुझे जेड सुरक्षा दी जाए। पुलिस के एक बड़े अधिकारी द्वारा जमात अली के परिवार से यह कहा जाता है कि तुम्हारे पास यह जानवर तुम्हारे हैं, इसका कोई दस्तावेज हो तो हमें दिखाओ और अब यथास्थिति बनाई जाए। कोई दंगा फसाद ना हो इसका हम पूरा प्रयास करेंगे। अब इस बात से ही समझा जा सकता है कि पुलिस किस तरह हिंदू फासीवादियों की जुबान बोल रही है। गाय के बछड़ा-बछड़ी होने पर व बकरी के बच्चे होने पर कोई जन्म प्रमाण पत्र तो नहीं बनाया जाता है। यह परिवार तो गाय की सेवा कर बछड़ा-बछड़ी होने पर उसकी सेवा कर कई सालों से पशुपालन करते आए हैं, अब यह क्या दस्तावेज दिखाएं। और रही यथास्थिति की बात तो जो सामान लूटा गया है उसका क्या होगा। वह तो परिवार को वापस नहीं किया गया। गायों को गौशाला छोड़ दिया गया और बकरियां देखभाल के लिए पुलिस की निगरानी में किसी और को सौंप दी गईं।
    
7-8 जुलाई तक तो परिवार द्वारा अपनी आप बीती और शासन-प्रशासन से इसमें उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कई सोशल मीडिया पर तैरती हुई देखी जा सकती है परंतु 12-13 जुलाई आते-आते परिवार की स्थिति यह हो गई कि वह किसी से मिलना नहीं चाहता है। कैमरे के आगे कुछ बोलना नहीं चाहता है। बार-बार यही दोहरा रहा है कि सब ठीक-ठाक है, हमें चैन से जीने दो। अब यहां आसानी से समझा जा सकता है कि परिवार किस दबाव से गुजर रहा है और पूरी घटना का क्या होने वाला है। परिवार पर तरह-तरह का दबाव बनाकर केस को हल्का किया जाएगा जो पहले से ही काफी हल्की धाराओं का ही लगाया गया है और जब उनका साथ देने के लिए समुदाय के दूसरे लोग आएंगे तो उनको यह कह कर कोई भी कार्रवाई करने के लिए मना किया जाएगा कि जब परिवार ही कुछ नहीं चाहता है तो आप लोग क्यों इतना बोल रहे हो।
    
हिंदू फासीवादियों के शासन-प्रशासन द्वारा इस तरह की गई कई कार्रवाईयों को हम पहले भी देख चुके हैं। जैसे जब महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया तो उसमें एक पाक्सो एक्ट भी था। इस बच्ची के परिवार वालों को इतना परेशान किया गया कि इन्होंने अपना केस वापस ले लिया। बृजभूषण से पाक्सो एक्ट हटा दिया गया। इसी तरह की कार्रवाई ही इस घटना में दोहराई जा रही है और आगे भी दोहराई जाएगी। अब हिंदू फासीवादियों के हिंदू राष्ट्र में यही होगा। अल्पसंख्यकों के साथ, महिलाओं के साथ, आदिवासियों के साथ, नौजवानों के साथ, मजदूरों के साथ, किसानों के साथ और लड़ने वाले हर संगठन व शख्स के खिलाफ जो हिंदू राष्ट्र के बनने में रोड़ा होगा और सरकार की आलोचना करेगा। 
        -फरीदाबाद संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।