नागपुर में साम्प्रदायिक हिंसा और हिन्दू फासीवादी

/nagpur-mein-sampradayik-hinsaa-aur-hindu-fascist

17 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी। हिंसा में पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए। कई इलाकों में पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ हुई। इसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।
    
दंगे के बाद गिरफ्तारियों का दौर जारी है। दंगे के ‘मास्टर माइंड’ की तलाश फहीम नाम के मुस्लिम शख्स पर जाकर खत्म हुई जो माइनारिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता है। इसी शख्स के सिर पर दंगों का सेहरा सजाकर असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पुलिस कर रही है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिन आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया था उनको तुरंत ही जमानत मिल चुकी है। 
    
यह हिंसा तब भड़की जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मुगल शासक औरंगजेब का पुतला फूंक रहे थे और यह मांग कर रहे थे कि औरंगजेब की कब्र खोदी जाए। इसी बीच एक अफवाह फैली कि पुतले के साथ एक चादर भी जलाई गयी है जिस पर कुरान की कुछ आयतें लिखी हुई थीं। इसके बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी।
     
नागपुर हिंसा पर मुख्यमंत्री फड़नवीस ने विधानसभा में कहा कि ‘छावा’ फिल्म के बाद लोगों की भावनाएं भड़क गयीं। और इस तरह दंगों के लिए फिल्म छावा को भावनाएं भड़काने का दोषी ठहरा दिया गया। लेकिन भावनाएं केवल फिल्म ने नहीं भड़कायीं। फिल्म ने तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों को एक चिंगारी दे दी थी जिससे वे समाज को आग में झोंक सकें। मुख्यमंत्री का धूर्तता से भरा यह बयान दंगों के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार लोगों, संगठनों को साफ बचा देता है। निश्चित ही इसके तार स्वयं मुख्यमंत्री, भाजपा-आरएसएस व अन्य दक्षिणपंथी संगठनों तक जाते हैं।
    
14 फरवरी को फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई। यह फिल्म वैसे तो औरंगजेब और संभाजी के बीच हुए ऐतिहासिक संघर्ष को दिखाती है लेकिन वास्तव में यह फिल्म इतिहास के साथ छेड़छाड़ करती है। इस फिल्म का मुख्य संदेश ‘हिन्दू अच्छे और मुसलमान बुरे’, ‘मुसलमानों ने हिन्दूओं का क्रूर दमन किया’ आदि है जो हिंदू फासीवादियों के मन मुताबिक है। इन्हीं विचारों को ही तो वे वर्षों से अपना राजनीतिक अस्त्र बनाये हुए हैं।
    
17 फरवरी से ही फड़नवीस, शिंदे, राणे जैसे नेताओं से लेकर स्वयं प्रधानमंत्री फिल्म की तारीफ करने लगे, फिल्म की कथा को ही सच्चा इतिहास बताने लगे।
    
फड़नवीस ने शिवाजी के जन्मदिन के कार्यक्रम में विक्की कौशल (छावा फिल्म का नायक) के साथ मंच साझा किया। एनसीपी नेता (भाजपा के साथ गये हिस्से) ने विधायकों को सामूहिक फिल्म दिखाई तो एक अन्य नेता ने कई मल्टीप्लेक्स में महिलाओं के लिए एक सप्ताह के लिए मुफ्त फिल्म देखने की व्यवस्था की।
    
नीतीश राणे, टी राजा सिंह ने तो भड़काऊ बयानों की झड़ी लगा दी। राणे औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर साम्प्रदायिक बयानबाजी करने लगे। फिर तो जैसे होड़ ही लग गयी। कई दक्षिणपंथी नेता जोर-शोर से कब्र को हटाने, बाबरी मस्जिद की तरह तोड़ देने जैसी बातें करने लगे। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी ऐसे बयानों का खुलकर समर्थन करने लगे। 
    
सरकार, नेताओं का खुलकर समर्थन पाकर प्रदेश के दक्षिणपंथी संगठन इस मुद्दे पर एक होने लगे। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू एकता आंदोलन, पतित पावन संगठन, छत्रपति संभाजी महाराज प्रतिष्ठान और अन्य कई दक्षिणपंथी संगठन औरंगजेब की कब्र हटाने पर जोर देने लगे। ये 300 साल पुरानी कब्र को बहाना बनाकर आज के मुसलमानों से बदला लेने, उन्हें सबक सिखाना चाह रहे थे। 
    
17 मार्च दंगे के दिन से बहुत पहले से ही दंगे का माहौल बनाया जा रहा था। दक्षिणपंथी अपने मंसूबों में तेजी से आगे बढ़ रहे थे। क्षेत्र में वे डर, आतंक का माहौल बनाने में कामयाब हो रहे थे। समाज में हिन्दू-मुसलमान के बीच ध्रुवीकरण तेजी से किया जा रहा था।
    
यहीं पर कारपोरेट मीडिया की भूमिका की बात करें तो उसने ध्रुवीकरण करने, औरंगजेब के बहाने मुसलमानों को निशाना बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।