औद्योगिक दुर्घटनाओं के शिकार बनते मजदूर

24 दिसंबर को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मोरावली इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित निकिल प्रोसेसिंग प्लांट इंडोनेशिया सिंगशान स्टेनलेस स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने से 19 मज़दूरों की मौत हो गयी। इनमें 11 मजदूर इंडोनेशिया और 8 मजदूर चीन के थे। साथ ही 40 मजदूर घायल भी हैं। यह प्लांट चीन के सिंगशान होल्डिंग ग्रुप की इकाई है। मोरावली इंडस्ट्रियल पार्क का मालिकाना चीन के सिंगशान होल्डिंग ग्रुप व इण्डोनेशिया के बिनटांग डेलपान ग्रुप के पास है।     
    
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब प्रातः 5ः30 बजे मजदूर एक भट्टी की मरम्मत कर रहे थे। भट्टी की दीवार ढहने से पिघला लोहा बहने से आग लग गई और इतने मजदूरों को जान गंवानी पड़ी। 
    
घटना के बाद सैकड़ों मजदूरों ने रैली निकाली और 23 सूत्रीय मांग पत्र के द्वारा कम्पनी में ओकुपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी रूल्स लागू करने की मांग की। इसके साथ ही स्मेल्टर (धातु गलाने वाली भट्टियां) को ठीक से मेन्टेन करने और चीनी मज़दूरों द्वारा इंडोनेशियाई भाषा सीखने की बात कही। 
    
सुलावेसी द्वीप निकिल प्रोसेसिंग का हब है। यहां 3000 हेक्टयर का औद्योगिक पार्क है। इस पार्क में निकिल प्रोसेसिंग से जुड़े 70,000 मज़दूर काम करते हैं। इनमें चीनी मज़दूर भी काम करते हैं। इस निकिल का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों में लगने वाली बैटरियों और स्टेनलेस स्टील बनाने में होता है। चूंकि आने वाले समय में सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है इस वजह से निकिल का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है। टेस्ला कम्पनी जो इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है, इंडोनेशिया में निवेश बढ़ाने के लिए समझौते कर रही है।
    
इंडोनेशिया की सरकार ने कच्चे निकिल का निर्यात बंद कर खनिज सम्पदा से भरपूर क्षेत्र सुलावेसी द्वीप को निकिल प्रोसेसिंग के हब के रूप में विकसित किया है साथ ही इन निकिल प्रोसेसिंग इकाईयों में ऐसी दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं। इन प्लांटों में मजदूरों का शोषण-उत्पीड़न भी काफी ज्यादा है। जनवरी 23 में ही जब मजदूरों ने चीनी कंपनी जियान्गसू डिलोंग निकिल इंडस्ट्री लिमिटेड में अपने वेतन बढ़ाने और कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तब पुलिस ने दो मजदूरों (एक इंडोनेशिया और एक चीनी) को मार डाला था। चीनी कंपनियां न केवल इंडोनिशिया बल्कि अपने यहां के चीनी मज़दूरों का भी बेतहाशा शोषण-उत्पीड़न कर रही हैं। 
    
हालांकि मज़दूरों ने अपने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के द्वारा यह उम्मीद जाहिर की है कि अब ऐसी घटनायें दुबारा नहीं होंगी लेकिन जल्दी ही उनका यह भ्रम टूट जायेगा। पूंजी अपने मुनाफे के लिए फिर ऐसी दुर्घटनाओं को जन्म देगी।
    
उधर भारत के तमिलनाडु के एन्नौर में एक फर्टीलाइजर कम्पनी से अमोनिया गैस के रिसाव से 57 लोग बुरी तरह प्रभावित हो गये। कोरामंडेल इंटरनेशनल नामक कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव उसे ठण्डा कर द्रव रूप में बदलने की प्रक्रिया में हुआ। रात 11ः30 बजे हुए रिसाव से आस-पास के 5 किमी. दूरी तक प्रभाव महसूस किया गया। सांस लेने में तकलीफ होने पर लोग नींद से जाग पड़े। कम्पनी ने कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया। कम्पनी से दौड़ते मजदूरां ने ही लोगों को इलाका खाली करने को कहा। अस्पताल में 57 लोग भर्ती हुए। आठ गांवों के प्रभावित लोगों ने सड़क जाम कर कम्पनी बंद करने की मांग की। पर्यावरण संबंधी अनियमितताओं का हवाला दे फिलहाल प्लांट बंद कर दिया गया है। 
    
इसी तरह की दुर्घटना गुजरात के वडोदरा में एक फार्मास्यूटिकल केमिकल कम्पनी में हुई जहां पाइप से जहरीली गैस वातावरण में लीक हो गयी और 4 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
    
कोई दिन ऐसा नहीं बीतता जब देश-दुनिया में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का शिकार मजदूर-मेहनतकश न बन रहे हों। पूंजी की मुनाफे की हवस मजदूरों की जान से खेल रही है। 

आलेख

/ceasefire-kaisa-kisake-beech-aur-kab-tak

भारत और पाकिस्तान के इन चार दिनों के युद्ध की कीमत भारत और पाकिस्तान के आम मजदूरों-मेहनतकशों को चुकानी पड़ी। कई निर्दोष नागरिक पहले पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गये और फिर इस युद्ध के कारण मारे गये। कई सिपाही-अफसर भी दोनों ओर से मारे गये। ये भी आम मेहनतकशों के ही बेटे होते हैं। दोनों ही देशों के नेताओं, पूंजीपतियों, व्यापारियों आदि के बेटे-बेटियां या तो देश के भीतर या फिर विदेशों में मौज मारते हैं। वहां आम मजदूरों-मेहनतकशों के बेटे फौज में भर्ती होकर इस तरह की लड़ाईयों में मारे जाते हैं।

/terrosim-ki-raajniti-aur-rajniti-ka-terror

आज आम लोगों द्वारा आतंकवाद को जिस रूप में देखा जाता है वह मुख्यतः बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध की परिघटना है यानी आतंकवादियों द्वारा आम जनता को निशाना बनाया जाना। आतंकवाद का मूल चरित्र वही रहता है यानी आतंक के जरिए अपना राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना। पर अब राज्य सत्ता के लोगों के बदले आम जनता को निशाना बनाया जाने लगता है जिससे समाज में दहशत कायम हो और राज्यसत्ता पर दबाव बने। राज्यसत्ता के बदले आम जनता को निशाना बनाना हमेशा ज्यादा आसान होता है।

/modi-government-fake-war-aur-ceasefire

युद्ध विराम के बाद अब भारत और पाकिस्तान दोनों के शासक अपनी-अपनी सफलता के और दूसरे को नुकसान पहुंचाने के दावे करने लगे। यही नहीं, सर्वदलीय बैठकों से गायब रहे मोदी, फिर राष्ट्र के संबोधन के जरिए अपनी साख को वापस कायम करने की मुहिम में जुट गए। भाजपाई-संघी अब भगवा झंडे को बगल में छुपाकर, तिरंगे झंडे के तले अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने के लिए ‘पाकिस्तान को सबक सिखा दिया’ का अभियान चलाएंगे।

/fasism-ke-against-yuddha-ke-vijay-ke-80-years-aur-fasism-ubhaar

हकीकत यह है कि फासीवाद की पराजय के बाद अमरीकी साम्राज्यवादियों और अन्य यूरोपीय साम्राज्यवादियों ने फासीवादियों को शरण दी थी, उन्हें पाला पोसा था और फासीवादी विचारधारा को बनाये रखने और उनका इस्तेमाल करने में सक्रिय भूमिका निभायी थी। आज जब हम यूक्रेन में बंडेरा के अनुयायियों को मौजूदा जेलेन्स्की की सत्ता के इर्द गिर्द ताकतवर रूप में देखते हैं और उनका अमरीका और कनाडा सहित पश्चिमी यूरोप में स्वागत देखते हैं तो इनका फासीवाद के पोषक के रूप में चरित्र स्पष्ट हो जाता है। 

/jamiya-jnu-se-harward-tak

अमेरिका में इस समय यह जो हो रहा है वह भारत में पिछले 10 साल से चल रहे विश्वविद्यालय विरोधी अभियान की एक तरह से पुनरावृत्ति है। कहा जा सकता है कि इस मामले में भारत जैसे पिछड़े देश ने अमेरिका जैसे विकसित और आज दुनिया के सबसे ताकतवर देश को रास्ता दिखाया। भारत किसी और मामले में विश्व गुरू बना हो या ना बना हो, पर इस मामले में वह साम्राज्यवादी अमेरिका का गुरू जरूर बन गया है। डोनाल्ड ट्रम्प अपने मित्र मोदी के योग्य शिष्य बन गए।