प्रधानमंत्री आवास योजना में रामलला

देश के स्वनामधन्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया है कि उन्होंने रामलला को रहने के लिए एक मकान दे दिया है। एक भाषण में उन्होंने कहा कि पहले रामलला एक टेन्ट में रहते थे। अब जब देश के चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिला तो रामलला को भी मिल गया। रामलला भी संघी प्रधानमंत्री की निगाह में ‘लाभार्थी’ हो गये। बस वे चुनाव में वोट नहीं दे सकते। पर इससे क्या? वे वोट दिलवा तो सकते ही हैं। राम मंदिर उद्घाटन का यह आयोजन आगामी लोकसभा चुनाव में वोटों की फसल काटने के लिए ही तो हो रहा है। 
    
कुछ लोगों को यह बुरा लग रहा है कि संघी प्रधानमंत्री रामलला को लाभार्थी बता रहे हैं, कि वे उन्हें देश की बाकी मजदूर-मेहनतकश जनता की तरह ही प्रजा समझ रहे हैं। पर यह आपत्ति नाजायज है। भगवान के संदर्भ में इस तरह की आपत्ति उन्हीं लोगों पर लागू होती है जो भगवान में विश्वास करते हैं। पर जो भगवान में विश्वास नहीं करते वे भगवान के साथ कुछ भी कर सकते हैं। 
    
और संघी भगवान में विश्वास नहीं करते। वे नास्तिक होते हैं। वे आर्य समाजियों की तरह वेदों में भी विश्वास नहीं करते। वे अपने आदि गुरू सावरकर की तरह होते हैं। सावरकर घोषित तौर पर नास्तिक थे, बिलकुल उसी तरह जैसे जिन्ना नास्तिक थे। एक ने हिन्दू राष्ट्र की बात की और दूसरे ने मुसलमानों के लिए अलग राष्ट्र की हालांकि जिन्ना सावरकर से इस मामले में बेहतर थे कि उन्होंने मुसलमानों के लिए अलग राष्ट्र पाकिस्तान को इस्लामी राष्ट्र के रूप में नहीं देखा। वे पाकिस्तान को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाना चाहते थे। 
    
संघी हिन्दू फासीवादी नास्तिक होते हैं। उनका धर्म या भगवान में विश्वास नहीं होता। यदि वे हिन्दू धर्म में विश्वास करते भी हैं तो वर्ण व्यवस्था वाली एक समाज व्यवस्था के रूप में। प्राचीन और मध्यकालीन भारत में धर्म का यही मतलब भी था यानी वर्ण-जाति वाली समाज व्यवस्था के नियमों का पालन। संघ के हिन्दू फासीवादी नास्तिक होते हैं। ठीक इसी कारण वे बिना किसी हिचक के धर्म और भगवान को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं। धर्म और ईश्वर में विश्वास एक आत्मिक चीज है। वह इस ‘हृदयहीन दुनिया का हृदय है’। इसीलिए इसमें सचमुच विश्वास करने वाला इसका राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता क्योंकि राजनीति सबसे ज्यादा हृदयहीन काम है। इसे और नहीं तो स्वयं नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन में बखूबी देखा जा सकता है। जिस आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन को एक समय नेतृत्व दिया और जो मोदी के संरक्षक थे, उन्हें आज मोदी वृद्धाश्रम में डालकर राम मंदिर उद््घाटन के मुख्य यजमान बन बैठे हैं। 
    
भारत में मंदिरों की कमी नहीं है। गली-मुहल्ले हर जगह मंदिरों की इफरात है। यहां तक कि सरकारी कालोनियों, थानों और अस्पतालों तक में मंदिर बने हुए हैं। एक आस्थावान हिन्दू को किसी मंदिर तक पहुंचने के लिए सौ कदम भी पैदल चलने की जरूरत नहीं। यहां तक कि अपनी पसंद के भगवान के मंदिर तक भी दस-पंद्रह मिनट में पहुंचा जा सकता है। बनारस जैसे शहर में तो हर कदम सावधानी से रखना पड़ता है कि कहीं वह किसी मंदिर में न पड़ जाये। 
    
पर देश में मंदिरों की इस इफरात के बावजूद संघी हिन्दू फासीवादी चार हजार और मंदिर बनाना चाहते हैं। ये पूजा-पाठ के लिए नहीं बनेंगे। बल्कि ये हिन्दू गौरव की पुनर्स्थापना के लिए बनेंगे। हिन्दू फासीवादियों की नजर में इन चार हजार मंदिरों को मध्यकाल में मुसलमान शासकों ने तोड़कर उनकी जगह मस्जिदें बनवाईं। यह हिन्दुओं का मान मर्दन करने के लिए किया गया जिससे उन्हें गुलाम बनाया जा सके। अब हिन्दू जाग गया है। हिन्दू राष्ट्र बस अब बनने ही वाला है। अब हिन्दुओं का पुराना गौरव स्थापित होकर रहेगा। 
    
इस तरह की उन्मादी अवस्था में जीने वाले और सत्ता के लिए कुछ भी करने से गुरेज न करने वाले हिन्दू फासीवादियों के सामने भला रामलला क्या चीज है? वे बस लाभार्थी हैं!  

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।