हरियाणा में चुनाव आयोग की हार या भाजपा की जीत

/harayana-mein-chunaav-aayog-ki-haar-yaa-bhajapa-ki-jeet

हरियाणा के चुनाव में भाजपा की जीत अप्रत्याशित है। इसकी अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके से व्याख्या कर रहे हैं। तब मन में एक सवाल तो बनता है कि भाजपा जीत गयी तो उसके जीत के कारण बताये जा रहे हैं और हार गयी होती तो हार के कारण। ऐसा लगता है कि पहले किसी की हत्या कर दो और फिर कारण खोजे जायें कि उसकी किन कारणों से हत्या हुई। क्योंकि हत्या को सही साबित करना है। 
कुछ ऐसा ही हाल मोदी और अमित शाह की जोड़ी का है। एक मजबूत चीज जब पैदा होती है तो दूसरी मजबूत चीजों को खत्म करके ही पैदा होती है। वही हाल आजकल हिन्दुस्तान में हो रहा है। एक-एक करके इन्होंने लोकतंत्र के खंभों को खत्म कर दिया है। विधायिका जिस पर ये खुद बैठे हैं, और न्यायपालिका। ये बात आज कहने के जरूरत नहीं है। आस्था से बड़ा कुछ भी नहीं है। हरियाणा में इनके चुनाव जीतने के बाद चुनाव आयोग पर जो भरोसा या आस्था थी, वह भी खत्म हो गयी है। 

ऐसा पहले भी होता रहा है। मुगल काल के सबसे मजबूत शासक औरंगजेब ने पचास साल तक केन्द्रीकृत शासन के तौर पर शासन कायम किया लेकिन उसकी मौत के बाद पूरा मुगल साम्राज्य टुकड़ों में विभाजित हो गया। ऐसा ही सम्राट अशोक के साथ हुआ उसकी मुत्यु के बाद उसका साम्राज्य बिखर गया। कुछ ऐसा ही हाल अब मोदी के शासन काल में हो रहा है। मोदी आये तो हिटलर की तरह सत्ता में चुनकर लेकिन एक-एक करके उन्होंने लोकतंत्र की जमीन खोद दी। लोकतांत्रिक व्यवस्था अभी बची हुयी है लेकिन लोकतंत्र खत्म हो चुका है क्योंकि लोगों का विश्वास डिग चुका है। 

अगर बिना चुनाव आयोग की मिली भगत केे हरियाणा में बीजेपी की जीत हुयी है तो फिर ये नये सवाल खड़ा करता है। फिर ये समाज के जातिगत विश्लेषण की बात करता है। भाजपा को कुल 40 प्रतिशत वोट मिले। कुल आबादी में 10 प्रतिशत आबादी ब्राहमणों की है। ये सभी दस प्रतिशत वोट भाजपा को मिले। दलितों की आबादी 21 प्रतिशत है और दलित आरक्षित 17 सीटों में से 8 सीटें भाजपा ने जीतीं लगभग आधी तो दलित आबादी का आधा हिस्सा तो भाजपा के साथ खड़ा है क्योंकि इसके अलावा भी दलित आबादी है। भाजपा के 40 प्रतिशत में ये 15 दलित और शेष 15 पिछड़ी जातियों का है, ये सब मिलाकर 40 प्रतिशत बन जाता है। भाजपा के अनुसार ही मुस्लिम वोट की भाजपा को जरूरत नहीं। एक खास बात और है वह भी बिना आंकड़े के कि भाजपा कितनी भी महिला विरोधी हो और पतियों से ज्यादा वोट पत्नियों ने भाजपा को दिये हैं। एक सतायी हुयी कौम भी सताने वाली की मददगार बन सकती है, इसे देखने के लिए इजराइल के यहूदी सामने हैं।
    - एक पाठक, फरीदाबाद 

आलेख

/amariki-ijaraayali-narsanhar-ke-ek-saal

अमरीकी साम्राज्यवादियों के सक्रिय सहयोग और समर्थन से इजरायल द्वारा फिलिस्तीन और लेबनान में नरसंहार के एक साल पूरे हो गये हैं। इस दौरान गाजा पट्टी के हर पचासवें व्यक्ति को

/philistini-pratirodha-sangharsh-ek-saal-baada

7 अक्टूबर को आपरेशन अल-अक्सा बाढ़ के एक वर्ष पूरे हो गये हैं। इस एक वर्ष के दौरान यहूदी नस्लवादी इजराइली सत्ता ने गाजापट्टी में फिलिस्तीनियों का नरसंहार किया है और व्यापक

/bhaarat-men-punjipati-aur-varn-vyavasthaa

अब सवाल उठता है कि यदि पूंजीवादी व्यवस्था की गति ऐसी है तो क्या कोई ‘न्यायपूर्ण’ पूंजीवादी व्यवस्था कायम हो सकती है जिसमें वर्ण-जाति व्यवस्था का कोई असर न हो? यह तभी हो सकता है जब वर्ण-जाति व्यवस्था को समूल उखाड़ फेंका जाये। जब तक ऐसा नहीं होता और वर्ण-जाति व्यवस्था बनी रहती है तब-तक उसका असर भी बना रहेगा। केवल ‘समरसता’ से काम नहीं चलेगा। इसलिए वर्ण-जाति व्यवस्था के बने रहते जो ‘न्यायपूर्ण’ पूंजीवादी व्यवस्था की बात करते हैं वे या तो नादान हैं या फिर धूर्त। नादान आज की पूंजीवादी राजनीति में टिक नहीं सकते इसलिए दूसरी संभावना ही स्वाभाविक निष्कर्ष है।

/samooche-pashcim-asia-men-yudha-phailaane-kaa-prayaas

इसके बावजूद, इजरायल अभी अपनी आतंकी कार्रवाई करने से बाज नहीं आ रहा है। वह हर हालत में युद्ध का विस्तार चाहता है। वह चाहता है कि ईरान पूरे तौर पर प्रत्यक्षतः इस युद्ध में कूद जाए। ईरान परोक्षतः इस युद्ध में शामिल है। वह प्रतिरोध की धुरी कहे जाने वाले सभी संगठनों की मदद कर रहा है। लेकिन वह प्रत्यक्षतः इस युद्ध में फिलहाल नहीं उतर रहा है। हालांकि ईरानी सत्ता घोषणा कर चुकी है कि वह इजरायल को उसके किये की सजा देगी।