मणिपुर में राष्ट्रपति शासन

/manipur-mein-raashtrapati-shasan

लगभग 2 वर्ष तक मणिपुर को जातीय हिंसा की आग में धकेलने के बाद अंततः राज्य के संघी मुखिया बीरेन सिंह को इस्तीफा देना पड़ा और केन्द्र सरकार को न चाहते हुए भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने को मजबूर होना पड़ा। 
    
3 फरवरी को जैसे ही मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के आडियो टेप की सत्यता को ट्रूथ लैब नामक निजी प्रयोगशाला ने प्रमाणित कर दिया, वैसे ही एक सच जिससे हर कोई वाकिफ था, उसका प्रमाण जगजाहिर हो गया। आडियो टेप में बीरेन सिंह जातीय हिंसा का श्रेय खुद लेते हुए बताये जा रहे हैं। वैसे यह बात सारी दुनिया जानती है कि मणिपुर में कुकी-जो व मैतेई समुदाय के बीच जातीय वैमनस्य फैलाने का काम संघ-भाजपा लॉबी व खुद बीरेन सिंह ने किया। 
    
दरअसल मणिपुर में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए संघी संगठनों ने मैतेई समुदाय को हिन्दू के बतौर संगठित किया और उन्हें ईसाई कुकी-जो समुदाय के खिलाफ भड़काया। संघ-भाजपा के कुत्सित प्रयासों से मैतेईयों के बीच ऐसे संगठन पैदा हो गये जो संघी हिन्दुत्व की भाषा बोलते हैं। कभी असम राइफल्स का विरोध करने वाले, अपनी अस्मिता के लिए लड़ने वाले मैतेई समुदाय के लोगों को हिन्दुत्व के लम्पट सिपाहियों में तब्दील करने का अभियान बीते 2 वर्ष से लगातार जारी है। 
    
मणिपुर में जातीय हिंसा की जिस आग को संघ-भाजपा ने सुलगाया, उसका नतीजा यह निकला कि महिलाओं की स्वतंत्रता के मामले में अग्रणी राज्य, महिलाओं के बलात्कार, निर्वस्त्र घुमाने की घटनाओं का गवाह बन गया। जिस तरह संघी लम्पट पूरे देश में मुस्लिमों पर हमलावर हैं वैसे ही मैतेई कुकी-जो समुदाय पर हमलावर हो उठे। पूरा राज्य एक तरह से मणिपुर घाटी और पहाड़ी दो इलाकों में बंट गया। एक में मैतेई रह रहे हैं व दूसरे में कुकी-जो समुदाय के लोग। मैतेई पहाड़ी इलाकों से खदेड़ दिये गये तो कुकी-जो घाटी के इलाके से। हजारों लोग अपना घर-बार छोड़ राहत शिविरों में रहने को मजबूर कर दिये गये। करीब 260 लोग इस जातीय हिंसा में अब तक मारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री रहे बीरेन सिंह निर्लज्जता से इस हिंसा को न केवल भड़काते रहे बल्कि कुकी-जो समुदाय के खिलाफ जहर भी उगलते रहे। 
    
इस सब कामों को जिस निर्लज्जता के साथ मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अंजाम दिया, उसका परिणाम यह निकला कि न केवल भाजपा के कुकी विधायक बल्कि सहयोगी दल के मैतेई विधायक भी बीरेन सिंह के खिलाफ हो गये। वे बार-बार केन्द्र सरकार से बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते रहे पर मोदी-शाह मणिपुर को गुजरात बनता देख खुश थे और वे बीरेन सिंह को हटाने को तैयार नहीं हुए। 
    
अंततः जब बीरेन सिंह का भड़काऊ आडियो प्रमाणिक जाहिर हो गया तब मोदी-शाह को अपने इस चेले को इस्तीफा देने को कहना पड़ा। इसके बाद दो दिन तक भाजपा राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाने को जोड़ तोड़ बैठाती रही पर विधायकों के बीच पैदा हुए विभाजन के चलते जब उसे सफलता नहीं मिली तो राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। 6 माह से विधान सभा सत्र न बुला पाने के संवैधानिक संकट ने भी उन्हें राष्ट्रपति शासन की ओर धकेला। 
    
अभी भले ही राष्ट्रपति शासन राज्य में लग गया हो पर भविष्य में भाजपा जोड़ तोड़ कर फिर सरकार बनाने का प्रयास करेगी। इस बीच इतनी हत्याओं का दोषी बीरेन सिंह जिसे जेल भेजा जाना चाहिए था, खुलेआम न केवल घूम रहा है बल्कि कुकी लोगों के म्यांमार से भारत आने की बात कर उनके खिलाफ जहर उगलना जारी रखे हुए है। 
    
इस राष्ट्रपति शासन से मणिपुर की जनता एक राक्षस से तो मुक्त हुई है पर अब उसके ऊपर उसी राक्षस को पालने वाले दिल्ली के संघी शासकों का शासन कायम हो गया है। जाहिर है इस राष्ट्रपति शासन से मणिपुर के हालात बेहतर नहीं होने वाले। हालात की बेहतरी के लिए जरूरी है कि बीरेन सिंह को जेल में डाला जाये, लम्पट मैतेई संगठन प्रतिबंधित हों। ऐसा होने पर ही मैतेई व कुकी-जो समुदाय के बीच पैदा हुई खाई पटेगी व दोनों जनजातियां एकजुट हो अपने बेहतर भविष्य के लिए मिल जुलकर आगे बढ़ सकेंगी।  

 

यह भी पढ़ें :-

1. मणिपुर हिंसा : शासकों द्वारा लगायी आग अब बेकाबू हो चुकी है !

2. मणिपुर : फासीवादी भाजपा की प्रयोगशाला

3. सुलगता मणिपुर और शासक मौन

4. मणिपुर का वर्तमान देश का भविष्य है !

5. मणिपुर हिंसा : वर्तमान और अतीत

6. मणिपुर, मोदी और संसद

7. मणिपुर वायरल वीडियो के बाद अनावृत्त फासीवाद

8. मणिपुर की जनता को आपस में लड़ा रही पूंजीवादी व्यवस्था

9. मोदी जी ! मणिपुर में (गृह) युद्ध कब थमेगा

10. अखण्ड भारत और मणिपुर हिंसा

11. सफाये के बाद सफाई का काम शुरू

आलेख

/samraajyvaadi-comptetion-takarav-ki-aur

ट्रम्प के सामने चीनी साम्राज्यवादियों से मिलने वाली चुनौती से निपटना प्रमुख समस्या है। चीनी साम्राज्यवादियों और रूसी साम्राज्यवादियों का गठजोड़ अमरीकी साम्राज्यवाद के विश्व व्यापी प्रभुत्व को कमजोर करता है और चुनौती दे रहा है। इसलिए, हेनरी किसिंजर के प्रयोग का इस्तेमाल करने का प्रयास करते हुए ट्रम्प, रूस और चीन के बीच बने गठजोड़ को तोड़ना चाहते हैं। हेनरी किसिंजर ने 1971-72 में चीन के साथ सम्बन्धों को बहाल करके और चीन को सोवियत संघ के विरुद्ध खड़ा करने में भूमिका निभायी थी। 

/india-ki-videsh-neeti-ka-divaaliyaapan

भारत आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है और उसकी अर्थव्यवस्था भी खासी बड़ी है। इसीलिए दुनिया के सारे छोटे-बड़े देश उसके साथ कोई न कोई संबंध रखना चाहेंगे। इसमें कोई गर्व की बात नहीं है। गर्व की बात तब होती जब उसकी कोई स्वतंत्र आवाज होती और दुनिया के समीकरणों को किसी हद तक प्रभावित कर रहा होता। सच्चाई यही है कि दुनिया भर में आज भारत की वह भी हैसियत नहीं है जो कभी गुट निरपेक्ष आंदोलन के जमाने में हुआ करती थी। 

/bharat-ka-garment-udyog-mahila-majadooron-ke-antheen-shoshan-ki-kabragah

भारत में वस्त्र एवं परिधान उद्योग में महिला एवं पुरुष मजदूर दोनों ही शामिल हैं लेकिन इस क्षेत्र में एक बड़ा हिस्सा महिला मजदूरों का बन जाता है। भारत में इस क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत श्रम शक्ति महिला मजदूरों की है। इतनी बड़ी मात्रा में महिला मजदूरों के लगे होने के चलते इस उद्योग को महिला प्रधान उद्योग के बतौर भी चिन्हित किया जाता है। कई बार पूंजीवादी बुद्धिजीवी व भारत सरकार महिलाओं की बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में कार्यरत होने के चलते इसे महिला सशक्तिकरण के बतौर भी प्रचारित करती है व अपनी पीठ खुद थपथपाती है।

/ceasefire-kaisa-kisake-beech-aur-kab-tak

भारत और पाकिस्तान के इन चार दिनों के युद्ध की कीमत भारत और पाकिस्तान के आम मजदूरों-मेहनतकशों को चुकानी पड़ी। कई निर्दोष नागरिक पहले पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गये और फिर इस युद्ध के कारण मारे गये। कई सिपाही-अफसर भी दोनों ओर से मारे गये। ये भी आम मेहनतकशों के ही बेटे होते हैं। दोनों ही देशों के नेताओं, पूंजीपतियों, व्यापारियों आदि के बेटे-बेटियां या तो देश के भीतर या फिर विदेशों में मौज मारते हैं। वहां आम मजदूरों-मेहनतकशों के बेटे फौज में भर्ती होकर इस तरह की लड़ाईयों में मारे जाते हैं।

/terrosim-ki-raajniti-aur-rajniti-ka-terror

आज आम लोगों द्वारा आतंकवाद को जिस रूप में देखा जाता है वह मुख्यतः बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध की परिघटना है यानी आतंकवादियों द्वारा आम जनता को निशाना बनाया जाना। आतंकवाद का मूल चरित्र वही रहता है यानी आतंक के जरिए अपना राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना। पर अब राज्य सत्ता के लोगों के बदले आम जनता को निशाना बनाया जाने लगता है जिससे समाज में दहशत कायम हो और राज्यसत्ता पर दबाव बने। राज्यसत्ता के बदले आम जनता को निशाना बनाना हमेशा ज्यादा आसान होता है।