16 फरवरी : ग्रामीण भारत बंद एवं औद्योगिक हड़ताल के मौके पर रैली, सभा, ज्ञापन एवं पुतला दहन

मोदी सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन फेडरेशनों द्वारा आहूत ग्रामीण बंद एवं औद्योगिक हड़ताल को व्यापक समर्थन हासिल हुआ। भारत बंद का आह्वान सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिये जाने, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने, सरकारी-सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करने, मजदूर विरोधी नये लेबर कोड्स रद्द करने, नये आपराधिक कानूनों को वापस लेने, ठेका प्रथा खत्म करने  इत्यादि मांगों के साथ किया गया था। इसके अलावा मजदूर-किसान संगठन मोदी सरकार की सांप्रदायिक विभाजन की घिनौनी राजनीति एवं फासीवादी तानाशाही कायम करने की कोशिशों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

भारत बंद के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं सीटू के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। जबकि फरीदाबाद में इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया; तदुपरान्त संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा आहूत सभा में भागीदारी की गयी। इसके अलावा गुड़गांव में ट्रेड यूनियन काउंसिल एवं किसान मोर्चा के नेतृत्व में कमला नेहरू पार्क में सभा की गई; उसके बाद लघु सचिवालय पर जारी बेलसोनिका मजदूरों के धरना स्थल तक जुलूस निकाला गया।
    
इस दौरान हरिद्वार में सिडकुल में सभा की गई। इसके अलावा सिंह द्वार से तहसील तक जुलूस निकाला गया; तदुपरान्त अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया।
    
जुलूस, विरोध-प्रदर्शन, ज्ञापन में  इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, जन अधिकार संगठन, संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा, एवेरेडी मजदूर यूनियन, फ़ूड्स श्रमिक यूनियन (आई टी सी), सीमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड), राजा बिस्कुट मजदूर संगठन एवं एच एन बी के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
काशीपुर में क्षत्री चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया, जिसमें इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन एवं भारतीय किसान यूनियन (उग्रहां) के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
इस मौके पर रामनगर में बाइक रैली निकाली गई। रैली रामनगर बाजार में घूमते हुये पीरुमदारा पहुंची तदुपरान्त हाथी डंगर, बांसीटीला, सेमलखलिया, सावल्दे और ढेला होते हुये वापस कानिया आकर खत्म हुई। रैली में किसान संघर्ष समिति, समाजवादी लोक मंच, इंकलाबी मजदूर केंद्र, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं महिला एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
    
रुद्रपुर में जुलूस के साथ विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सिडकुल संयुक्त मोर्चा, इंकलाबी मजदूर केंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र, एक्टू, मासा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), आशा वर्कर्स यूनियन एवं पी डी पी एल, जायडस, लुकास टीवीएस, इंट्रार्क, राने मद्रास की यूनियनों, सी एन जी टेम्पो यूनियन तथा भाकपा व भाकपा (माले) इत्यादि के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूरों-किसानों ने भागीदारी की।
    
बरेली में दामोदर स्वरूप पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इंकलाबी मजदूर केन्द्र, एटक, इंटक, सीटू, क्रान्तिकारी किसान मंच, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, क्रान्तिकारी लोक अधिकार संगठन, किसान एकता संघ, उ.प्र.खेत मजदूर यूनियन, आटो टेम्पो चालक वेलफेयर एसोसिएशन, आल इंडिया लायर्स एसोसिएशन इत्यादि से जुड़े लोगों ने भागीदारी की; तदुपरान्त जिलाधिकारी के मार्फत एक ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया।
    
मऊ में भारत बंद के समर्थन में इंकलाबी मजदूर केंद्र और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जबकि बलिया में विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन और सभा की; तदुपरान्त राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।
    
इसके अलावा बिहार के काराकाट में ग्रामीण मजदूर यूनियन ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया एवं पंजाब के लुधियाना में मोल्डर एंड स्टील वर्कर्स एवं इंकलाबी मजदूर केंद्र (पंजाब) के नेतृत्व में रैली एवं सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जम्हूरी अधिकार सभा पंजाब के साथियों ने भी भागीदारी की।     -विशेष संवाददाता

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता