कौन कौवा, कौन गरुड़

/kon-kauva-kon-garud

‘कोई कौवा अगर मंदिर के शिखर पर बैठ जाए तो क्या वह गरुड बन जायेगा’ का जवाब कोई भी देगा। नहीं! यह सवाल इससे आगे जायेगा कि कौवा कौन है और गरूड़ कौन है। और कौन यह तय करेगा कि कौन कौवा, कौन गरुड़ है। 
    
अगर कोई कौवा मंदिर के शिखर पर बैठकर अपने को गरुड़ घोषित कर दे तो बाकी कौवे ‘‘कांव-कांव’’ करेंगे ही। वे भी सोचेंगे ही कि जब ये कौवा जो कल तक उनके साथ मल में से दाने चुन-चुन कर खाता था अब अपने को गरुड़ घोषित कर रहा है तो वे भी मंदिर के शिखर पर बैठकर अपने को गरूड़ घोषित कर सकते हैं। ये तो सरासर नाइंसाफी होगी कि एक कौवा जिसने अपने को गरुड़ घोषित कर दिया है बाकी कौवों को ऐसा करने से रोके।
    
हुआ यूं कि चंद रोज पहले सर संघ चालक मोहन भागवत ने पुणे में संजीवनी व्याख्यान माला में कौवा-गरुड़ का सवाल उठाया था। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो मंदिर-मस्जिद के विवादों को उठाकर हिन्दू नेता बनना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि कौवे गरुड़ बनने की कोशिश न करें। जाहिर है वे अपने आपको गरुड़ ही बता रहे होंगे। फिर इसी सिलसिले में उन्होंने नेहरू-कांग्रेस टाइप ‘अनेकता में एकता’ की बात करते हुए कहा कि ‘हम विविधता में एकता की बात करते रहे हैं, अब हमें विविधता को ही एकता मानना होगा’। यह बात कुछ वैसे ही है कि ‘‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज करने’’। या फिर कोई जन्म भर व्याभिचार में लिप्त व्यक्ति मरते वक्त व्याभिचार के खिलाफ नैतिक उपदेश देने लगे।
    
मोहन भागवत के बयान के बाद एक के बाद एक कौवे शोर मचाने लगे और उन्होंने मोहन भागवत से अधिकार-प्राधिकार छीन लिया कि वे नहीं तय कर सकते हैं कि कौन कौवा है और कौन गरुड़। और आगे कि कोई कौवा कब और कैसे गरुड़ बन सकता है यह मोहन भागवत नहीं तय कर सकते हैं। 
    
मोहन भागवत की आलोचना करने वालों में थेः शंकराचार्य अविमुक्तिश्वरा नंद, रामभद्राचार्य, स्वामी रामदेव, स्वामी चक्रपाणि आदि, आदि। कोई मोहन भागवत जी से पूछे इनमें से कौन कौवा और कौन गरुड़ लगता है। 

 

यह भी पढ़ें :-

1. दो-मुंहा सांप

2. कौन किसका बॉस? कौन किसका पीर?

3. बहुरुपिये के नये रूप धरने की असफल कोशिश

4. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख का ‘संशोधनवाद’

5. आरक्षण पर ‘भागवत’ कथा

6. मोहन भागवत का नया लक्ष्य

7. जनवाद का गला घोंट मोहन भागवत का कद बढ़ाने का प्रयास

8. मोहन भागवत जी! देश की जनता आपकी सम्पत्ति नहीं, आप देश की जनता पर बोझ हैं

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।