वेनेजुएला : निकोलस मदुरो फिर राष्ट्रपति बने

/venejuela-nikolas-maduro-phir-raashatrapati-bane

10 जनवरी को वेनेजुएला के पुनः निर्वाचित हुए राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने फिर से राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। इस बार के राष्ट्रपति चुनावों में भी अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने मदुरो को सत्ता से हटाने के लिए तिकड़मों की सारी हदें पार कर दी थीं पर अंततः उनके हाथ विफलता लगी। 
    
28 जुलाई 2024 को वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए थे। 29 जुलाई को मतगणना के बाद के नतीजों में निकोलस मदुरो को 51.95 प्रतिशत मत और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एडमंडो गोंजालेज को 43.18 प्रतिशत मत मिले थे। शेष मत अन्य उम्मीदवारों को मिले थे। मतगणना के पश्चात गोंजालेज ने मतगणना में भारी धांधली और खुद के विजयी होने की घोषणा कर दी थी। उनकी घोषणा का समर्थन करते हुए पश्चिमी मीडिया ने भी मतगणना में भारी धांधली और गोंजालेज के जीतने का दावा करना शुरू कर दिया। अपने फर्जी सर्वेक्षणों से दावा किया गया कि 70 प्रतिशत मत गोंजालेज को मिले हैं। 
    
इसके साथ ही वेनेजुएला के चुनाव को आयोजित करने वाली नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल को भी निशाने पर लिया गया। उस पर आरोप लगाया गया कि उसने इलेक्टोरल मशीन का मिलान मत पर्चियों से नहीं किया। जबकि वेनेजुएला की मतगणना प्रक्रिया में ही यह बात शामिल है कि हर चरण में कुछ मतपेटियों की पर्चियों का मिलान वोटिंग मशीन से किया जायेगा और मतगणना के वक्त इसका पालन किया गया। 
    
धांधली के आरोप से आगे बढ़कर संयुक्त राज्य अमेरिका, पेरू, इक्वाडोर, कोस्टारिका, उरुग्वे और पनामा देशों ने गोंजालेज को देश के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी। 
    
10 जनवरी को जब निर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना था तब गोंजालेज ने अपने समर्थकों से इस शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने और विरोध में सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उसने दावा किया कि 10 लाख लोग सड़कों पर उतरेंगे। उसने सेना के अफसरों से आह्वान किया कि वे मदुरो सरकार की आज्ञा न मानें और कि 10 जनवरी को वो खुद राष्ट्रपति पद की शपथ लेगा। 
    
पर 10 जनवरी को गोंजालेज के समर्थन में बेहद कम लोग जुटे तब ही उसकी योजना की असफलता पर मुहर लग गयी। उसके हिंसक तरीके से तख्तापलट के मंसूबे धरे रह गये। सेना ने भी उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस तरह अमेरिकी साम्राज्यवादियों की योजना एक बार फिर विफल हो गयी। 
    
वेनेजुएला में अपनी मनपसंद सत्ता कायम करने के लिए अमेरिकी साम्राज्यवादी इतने लालायित क्यों हैं? इसकी वजह है कि वेनेजुएला एक ऊर्जा शक्ति से सम्पन्न देश है। इसके पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भण्डार, चौथा सबसे बड़ा गैस भण्डार और एक मजबूत पैट्रो केमिकल उद्योग है। अमेरिकी साम्राज्यवादी इस ऊर्जा भण्डार पर नियंत्रण करना चाहते हैं। 
    
अतीत में अमेरिकी व यूरोपीय साम्राज्यवादी इस ऊर्जा भण्डार पर अपनी मनमाफिक सरकारों के जरिये नियंत्रण करते रहे हैं। इससे इन साम्राज्यवादियों की कम्पनियों ने भारी मुनाफा भी कमाया था। अमेरिकी साम्राज्यवादियों द्वारा वेनेजुएला के निर्मम दोहन के चलते यहां अमेरिकी विरोधी भावनायें जनता में मजबूत होती गयीं और अंततः अमेरिकी साम्राज्यवाद के विरोध का दावा करने वाली ताकतें सत्ता में आने में सफल हुईं। समाजवाद का नाम लेकर सत्ता में आयी ये ताकतें तब से ही अमेरिकी साम्राज्यवादियों की आंखों की किरकिरी बनी हुई हैं। लैटिन अमेरिका के कई देशों में इस तरह की सत्तायें कायम हुईं। इन्होंने खुद को 21 वीं सदी के समाजवाद के माडल के बतौर पेश किया। इन्हें हटाने के लिए अमेरिकी साम्राज्यवादी लगातार प्रयासरत रहे। कुछ जगह इन्हें सफलता मिली पर वेनेजुएला में ये अभी तक सफल नहीं हो पाये। 
    
इन सत्ताओं का समाजवाद से कोई लेना-देना नहीं था। सत्ता में आने के बाद न तो इन्होंने पूंजीपतियों की सम्पत्ति जब्त की और न ही कोई अन्य समाजवादी कदम उठाये। वास्तव में ये अधिक स्वतंत्रता की चाहत वाले पूंजीपतियों की सत्तायें थीं जो अमेरिका के साथ बाकी साम्राज्यवादियों से रिश्ते कायम करने की सहूलियत चाहती थीं। 
    
इन्होंने देश को अमेरिकी साम्राज्यवादियों के चंगुल से बाहर निकालने को पैट्रोकेमिकल उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया और तेल बिक्री से अपनी अर्थव्यवस्था चलाने लगे। तेल बिक्री की आय से इन्होंने नाम मात्र के कुछ जनराहत के कदम भी उठाये। पर बाद में अर्थव्यवस्था के बढ़ते संकट और अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते राहत कार्यकम से कमतर होते चले गये। समाज में इन सत्ताओं के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा। पर वेनेजुएला में मदुरो अपनी सत्ता सारे षड्यंत्रों के बावजूद अब तक बचाने में सफल रहे। 
    
इस दौरान इन्होंने रूस-चीन के साथ यूरोपीय साम्राज्यवादियों से रिश्ते बनाये। इन शासकों ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर अपनी व अपने चहेतों की जेबें भरीं। वेनेजुएला की जनता में इनके प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। पर वह ज्यादा बड़ी बुराई अमेरिकी साम्राज्यवाद के पाले में जाने के बजाय छोटी बुराई के बतौर मदुरो को चुन रही है। 
    
वेनेजुएला का मजदूर वर्ग जब तक अपने पूंजीवादी शासकों के खिलाफ स्वतंत्र क्रांतिकारी पहलकदमी नहीं लेगा तब तक वह लुटेरे शासकों-साम्राज्यवादियों के चंगुल में फंसे रहने को अभिशप्त होगा। यह पहलकदमी पूंजीवाद साम्राज्यवाद विरोधी क्रांति की ओर बढ़ना ही हो सकता है जो वास्तविक समाजवाद स्थापित करेगी।  

 

यह भी पढ़ें :-

1. अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा वेनेजुएला में हुकूमत परिवर्तन की साजिश

2. वेनेजुएला का गहराता आर्थिक-राजनैतिक संकट

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता