लंपटों की रामायण

रामकथा कहने वाली वाल्मीकि रामायण के बाद कई सारी रामायण आ चुकी हैं। एक शोधकर्ता रामानुजन ने तो दुनिया भर में तीन सौ रामायण का दावा करते हुए किताब लिखी है जिसे हिन्दू फासीवादियों के दबाव में दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से हटा दिया गया। अब हिन्दू फासीवादी अपनी खुद की रामायण लेकर सामने आये हैं। यह फिल्मी रामायण है और इसका नाम है ‘‘आदिपुरुष’’। 
    
हिन्दू फासीवादियों की यह रामायण उनके चरित्र के बिल्कुल अनुरूप लम्पटों की रामायण है। इसे ‘लंपट रामायण’ का नाम भी दिया जा सकता है। या इसे ‘हिन्दू फासीवादी रामायण’ भी कहा जा सकता है। इसमें राम और हनुमान बिल्कुल वैसे ही हैं जैसा पिछले सालों में हिन्दू फासीवादियों द्वारा गाड़ियों के शीशे पर लगाये गये स्टिकर पर दीखते हैं- गुस्से से भरे हुए। 
    
वे बस भूल जा रहे हैं कि भारत के लंपट पूंजीवाद के विकास ने तथा पिछले तीन-चार दशकों के हिन्दू फासीवादियों के उभार ने इस परंपरा को कब का विकृत कर दिया है। इसको पूरी तरह भ्रष्ट कर उपभोक्तावादी बना दिया गया है। इसमें छिछोरेपन और लंपटपन की भरमार है। 
    
भारत की पुरानी वर्ण व्यवस्था यानी शूद्र-अन्त्यज (पिछड़ा-दलित) तथा स्त्री विरोधी परंपराओं में यदि कभी कुछ अच्छा और सौम्य था भी तो वह कब का हवा हो चुका है। अब तो हिन्दू फासीवादियों के उभार के काल में उसमें बस छिछोरापन और लंपटपन ही बचा है। यदि किसी को इसमें शक हो तो बजरंग दल द्वारा आजकल मजदूर और गरीब बस्तियों में आयोजित किये जा रहे धार्मिक कार्यक्रमों को जाकर देख लें। वैसे भी देश के लोग ‘साध्वी’ रितम्भरा से लेकर ‘साध्वी’ प्रज्ञा और प्राची के रूप में इससे बखूबी परिचित हैं। 
    
लंपट हिन्दू फासीवादियों ने अपनी ‘लंपट रामायण’ इन्हीं लंपटों के लिए बनाई है। उन्हें उम्मीद थी कि उनके लंपट भाई-बंधु इसे हाथों-हाथ लेंगे। पर वे भूल गये कि हिन्दू समाज हमेशा से ही बहुत पाखंडी रहा है। वह वर्ण व्यवस्था वाले समाज का निर्माण करते हुए वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता रहा है। वह नारियों की पूजा की बात करते हुए उन्हें सती के नाम पर जलाता रहा है। 
    
इस पाखंडी समाज ने अपने लंपटपन पर रामनामी चादर डालकर अचानक सभ्य-सुशील होने का दिखावा शुरू कर दिया। इसमें हिन्दू फासीवादी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर दिन-रात अपने लंपटपन का परिचय देने वालों को अचानक मर्यादा पुरुषोत्तम राम वाली रामायण की याद आ गई। ‘लंपट रामायण’ को कोसते हुए मानो वे स्वयं को ही कोसने लगे। वैसे भी हिन्दुओं में समय-समय पर गंगा नहा कर पाप धोने की पुरानी परंपरा है। गंगा स्नान से बाहर आते ही फिर पापकर्म शुरू हो जाता है। 
    
‘लंपट रामायण’ का यह हश्र दो चीजें दिखाता है। एक तो यह कि समाज में अभी भी हिन्दू फासीवादियों के इतने विरोधी मौजूद हैं कि वे उन्हीं के हथियारों से उन्हें घेरकर दायें-बायें झांकने के लिए मजबूर कर सकते हैं, हालांकि यह रणनीति प्रतिगामी है क्योंकि इसमें हिन्दू फासीवादियों के ही हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा होता है। इससे केवल जहालत और पोंगापंथ को ही बढ़ावा मिलता है। इससे सड़ी-गली परंपरा को ही बल मिलता है, कोई नई स्वस्थ परंपरा स्थापित नहीं होती। 
    
दूसरी चीज यह कि लंपट फासीवादी जिस प्राचीन हिन्दू परंपरा की दुहाई देते रहते हैं, कई बार वही उनके गले का फंदा बन जाती है। हैं वे आधुनिक जमाने के लंपट पर बातें हमेशा अतीत की करते हैं। वह अतीत कई बार उनके गले पड़ जाता है। यह कुछ ऐसे ही है जैसे नाइट क्लबों में सुरापान करने वाले को मुंडन करवा कर गौमूत्र सेवन करना पड़े। यह वह विरोधाभास है जिससे लम्पट हिन्दू फासीवादी कभी पार नहीं पा सकते। 

आलेख

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा। 

/ameriki-iimperialism-ka-trade-war-cause-&-ressult

लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?लेकिन इस समझौते के दूसरे पहलू की चर्चा नहीं हो रही है। वह पहलू है अमेरिका या ज्यादा बेहतर कहें तो अमरीकी साम्राज्यवादियों का व्यवहार। आखिर अमरीकी साम्राज्यवादियों को व्यापार के मामले में इस तरह के व्यवहार पर क्यों उतरना पड़ रहा है? क्यों वे केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार के मामले में इस तरह की जोर जबर्दस्ती पर उतर रहे हैं?

/iran-par-mandarate-yuddha-ke-badal

इस तरह पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बना हुआ है। यह खतरा ईरान के लिए प्रत्यक्ष है और यह दूर की बात नहीं है। इस अमरीकी आक्रमणकारी युद्ध के क्षेत्रीय और वैश्विक आयाम हैं। क्षेत्रीय ताकतों के अपने-अपने आपसी अंतरविरोध हैं

/prashant-bhushan-ka-afsos-and-left-liberal-ka-political-divaliyapan

गत 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि थी। सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने इस अवसर पर एक ट्वीट कि