इजरायली नरसंहार विरोधी अमेरिकी छात्रों पर कार्यवाही

/ijarayali-narasanhar-virodhi-ameriki-students-par-action

भारतीय नागरिक कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्बन प्लानिंग में पीएचडी कर रही रंजनी श्रीनिवासन कैंपस में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शनों का समर्थन करने को लेकर अमेरिकी सरकार ने उनका वीज़ा रद्द कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से रंजनी का वीजा 5 मार्च को रद्द कर दिया। जिसके बाद 11 मार्च को उन्होंने स्व-निर्वासन ले लिया।
    
डिपार्टमेंट आफ होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री क्रिस्टी नोएम ने रंजनी के सूटकेस लेकर निकलते हुए एक वीडियो क्लिप को एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘‘संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने और पढ़ाई करने के लिए वीजा देना एक खास अधिकार की बात है। जब आप हिंसा और आतंकवाद की वकालत करते हैं, तो उस विशेषाधिकार को रद्द कर दिया जाना चाहिए और आपको इस देश में नहीं रहना चाहिए।’’
    
बताते चलें कि गाजा में इजराइल व अमेरिकी साम्राज्यवादियों के नरसंहार के खिलाफ बीते साल अप्रैल में विश्वविद्यालय के छात्रों ने हैमिल्टन हाल कैंपस में तंबू गाड़ लिए थे। छात्र विश्वविद्यालय में ही रहने लगे थे। इसने उस समय एक बार नये सिरे से फिलिस्तीन के नागरिकों-महिलाओं-बच्चों पर किये जा रहे भीषण दमन को सामने ला दिया था। और दुनिया के अलग-अलग विश्वविद्यालयों व कोनों में अमेरिका इस युद्ध से बाहर आये और गाजा में नरसंहार तुरंत रोका जाए, इसकी मांग जोर पकड़ने लगी थी।
    
कोलंबिया विश्वविद्यालय अधिकारियों के कहने के बाद पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इनमें से किसी के खिलाफ आपराधिक मामला उस समय दर्ज नहीं किया गया था।
    
विश्वविद्यालय प्रशासन की हालिया कार्रवाई महमूद खलील के हिरासत में लिए जाने के बाद सामने आई है। सीरिया में पैदा हुए खलील कोलंबिया से ग्रेजुएट हैं, उन्हें लुसियाना में कोर्ट में सुनवाई के बाद हिरासत में ले लिया गया था। खलील के मामले ने कालेज-कैंपस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अमेरिका के स्थाई नागरिकों के निर्वासन की अनुमति देने वाली कानूनी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने बीते साल कैंपस में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शनों में भाग लेने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। कैंपस में बीते साल हैमिल्टन हाल पर प्रदर्शन करने के अभियान में शामिल रहे कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय ने या तो निलंबित कर दिया है या उन्हें निकाल दिया है।
    
अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खलील समेत फिलिस्तीन समर्थक लोगों पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि वो हमास का समर्थन करते हैं। राष्ट्रपति बार-बार कहते रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों को देश से निकाला जाना चाहिए। ट्रंप चेतावनी दे चुके हैं कि वो उन स्कूलों और विश्वविद्यालयों की फंडिंग छीन लेंगे जो ‘अवैध प्रदर्शनों’ की अनुमति देगा। 
    
ट्रंप प्रशासन ने कोलंबिया विश्वविद्यालय की 40 करोड़ डालर की फंडिंग यह कहते हुए रोक दी है कि वो कैंपस में यहूदी विरोधी भावना से लड़ने में नाकाम रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा था कि यूनिवर्सिटी के ज्यूडिशियल बोर्ड (यूजेबी) ने छात्रों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें ‘कई सालों तक निलंबन से लेकर, अस्थाई तौर पर डिग्री रद्द करना और निष्कासन’ शामिल है।
    
अमेरिकी सरकार, इजरायल व अन्य साम्राज्यवादियों के द्वारा फिलिस्तीन मुक्ति संघर्ष का दमन वर्षों से जारी है। और आज गाजा पर भीषण बमबारी और नरसंहार में निर्दोष बच्चे-महिलाएं-नागरिक मारे जा रहे हैं। इस नरसंहार से किसी भी न्यायप्रिय मूल्यों वाले इंसान को दुख ही होगा। इसी का विरोध रंजनी सहित तमाम छात्र कोलंबिया विश्वविद्यालय में कर रहे थे। छात्रों का यह दमन फिलिस्तीन के मुक्ति संघर्ष को नहीं रोक पायेगा। रंजनी सहित इन छात्रों के संघर्षों को सलाम है जिन्होंने अमेरिकी शासकों के ठीक सामने उनके कुकर्मों को दुनिया के सामने रखा। अमेरिकी शासक अपने हितों के लिए इस युद्ध को बनाये हुये हैं। निश्चित तौर पर एक दिन जनता इनको इनके कुकर्मों की सजा अवश्य देगी।

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता