समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में प्रदर्शन

/saman-nagrik-sanhita-ucc-ke-virodh-mein-pradarshan

नैनीताल/ उत्तराखंड में 27 जनवरी, 2025 को समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर दिया गया है जिसके विरोध में 25 अप्रैल को उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने नैनीताल में विरोध प्रदर्शन किया; साथ ही, कुमाऊं कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। 
    
इस दौरान हुई सभा में सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना, जिसमें 28 लोग मारे गये, की कड़ी भर्त्सना की गई और पर्यटकों की सुरक्षा में हुई इस भयंकर चूक के लिये मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया। तदुपरान्त वक्ताओं ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर बात करते हुये इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के मकसद से लाया गया कानून बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून असल में मुस्लिमों, दलितों और महिलाओं पर फासीवादी हमला है। यह गैर संवैधानिक और गैर जनवादी है।
    
सभा के उपरांत लोग जुलूस की शक्ल में कमिश्नरी पहुंचे और कुमाऊं कमिश्नर के माध्यम से  राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि यह कानून पूर्णतः जन विरोधी, संविधान विरोधी और महिला विरोधी है। इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ लाया गया है। इसमें महिलाओं के ऊपर पितृसत्ता के साथ राज्य की निगरानी को भी थोप दिया गया है। यह कानून अंतरधार्मिक और अंतरजातीय विवाह करने वाले अथवा लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवाओं के खिलाफ हिंसा और आनर किलिंग की घटनाओं को बढ़ाने वाला है। इसके अलावा यह निजता के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन करता है जिसके तहत आधार के इस्तेमाल को सिर्फ जन कल्याणकारी योजनाओं तक सीमित किया गया है।
    
सभा को नैनीताल पीपुल्स फोरम, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड लोक वाहिनी, समाजवादी लोक मंच, इंकलाबी मज़दूर केंद्र, उत्तराखंड महिला मंच, महिला किसान अधिकार मंच, महिला एकता मंच, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, भाकपा (माले), कांग्रेस, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, आल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फार जस्टिस, सेंटर फार स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस, उत्तराखंड वन संघर्ष मोर्चा, उत्तराखंड सर्वोदय मंडल, उत्तराखंड सदभावना मंच, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, उत्तराखंड छात्र संगठन, उत्तराखंड वन भूमि जनमंच, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (नैनीताल), ठेका मजदूर कल्याण समिति इत्यादि के प्रतिनिधियों समेत विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने सम्बोधित किया एवं विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। 
    
सभा का संचालन मुनीष कुमार एवं अध्यक्षता राजीव लोचन शाह ने की। अंत में दो मिनट का मौन रख पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। -नैनीताल संवाददाता

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है। 

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। 

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं। 

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।